आइटम सॉन्ग के ट्रेंड पर भड़कीं Shabana Azmi, बोलीं- ‘महिलाएं खुद को वस्तु की तरह पेश कर रही हैं’
Shabana Azmi On Item Songs: दिग्गज अभिनेत्री शहबाज आजमी ने बॉलीवुड में बढ़ते आइटम सॉन्ग ट्रेंड पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसे गानों के बोल और प्रस्तुति बच्चों पर गलत असर डाल सकते हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
शबाना आजमी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Women Objectification In Cinema: हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री शहबाज आजमी हमेशा से सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में बढ़ते आइटम सॉन्ग के ट्रेंड पर खुलकर अपनी चिंता जाहिर की। उनके मुताबिक, इन गानों की प्रस्तुति और बोल कई बार ऐसे होते हैं जो समाज, खासकर बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।
मुंबई में आयोजित ‘We The Women’ कार्यक्रम के दौरान शबाना आजमी ने सिनेमा की बदलती तस्वीर और उसमें महिलाओं की भूमिका पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि फिल्मों में दिखाए जाने वाले दृश्य और गाने समाज की सोच को प्रभावित करते हैं, इसलिए यह जरूरी है कि फिल्म निर्माता अपनी जिम्मेदारी को समझें।
शबाना आजमी ने आइटम सॉन्ग पर निकाली भड़ास
शबाना आजमी के अनुसार, आइटम सॉन्ग में जिस तरह से कैमरे का इस्तेमाल किया जाता है और जिस तरीके से नृत्य को फिल्माया जाता है, वह कई बार महिलाओं को केवल एक आकर्षण की वस्तु के रूप में प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे दृश्यों में अक्सर महिला कलाकारों के शरीर को अलग-अलग एंगल से दिखाया जाता है, जिससे यह संदेश जाता है कि महिला सिर्फ मनोरंजन का साधन है।
सम्बंधित ख़बरें
‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
अभिनेत्री ने यह भी कहा कि कई बार महिलाएं खुद को इस तरह प्रस्तुत करने के लिए तैयार हो जाती हैं, जिससे यह धारणा और मजबूत हो जाती है कि फिल्म इंडस्ट्री में महिला कलाकारों को ग्लैमर के नाम पर वस्तु की तरह दिखाया जा सकता है। शबाना के मुताबिक, इस सोच को बदलने की जरूरत है ताकि सिनेमा में महिलाओं को अधिक सम्मानजनक तरीके से दिखाया जा सके।
उन्होंने आइटम गानों के बोलों पर भी सवाल उठाए। शबाना ने कहा कि कई गानों के शब्द इतने आपत्तिजनक होते हैं कि उन्हें सुनकर असहजता महसूस होती है। उनका मानना है कि केवल लोकप्रियता या मनोरंजन के लिए ऐसे गीतों को बढ़ावा देना सही नहीं है।
बच्चों पर पड़ने वाले असर पर जताई चिंता
बच्चों पर पड़ने वाले असर को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई। अभिनेत्री ने कहा कि अक्सर सामाजिक कार्यक्रमों या पारिवारिक आयोजनों में छोटे-छोटे बच्चे भी इन गानों को गाते हुए दिखाई देते हैं, लेकिन बहुत कम लोग उनके शब्दों के अर्थ पर ध्यान देते हैं।
ये भी पढ़ें- दुख में डूबे Amitabh Bachchan, एक और करीबी दोस्त के निधन पर लिखा इमोशनल पोस्ट, फैंस भी हुए मायूस
वर्क फ्रंट की बात करें तो शहबाज आजमी जल्द ही फिल्म Imaginary Rain में नजर आने वाली हैं, जिसका निर्देशन मशहूर शेफ और फिल्ममेकर विकास खन्ना ने किया है। इस प्रोजेक्ट को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं और एक बार फिर उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।
