मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया है कि इंटीमेट सीन फिल्माते समय आर्टिस्ट को कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। एक बार की बात है ‘4 मोर शॉट्स प्लीज’ सीजन वन की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर के कट बोलने के बावजूद एक एक्टर उन्हें किस करता रहा। सयानी गुप्ता ने कहा कि उनका को एक्टर उस सीन का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा था। सयानी ने बताया कि उस वक्त वो अनकंफर्टेबल फील कर रही थी।
रेडियो नशा पर बातचीत के दौरान सयानी गुप्ता ने बॉलीवुड में फिल्माए जाने वाले इंटीमेट सीन पर खुलकर बात की और बताया कि इंटिमेट सीन के समय सुरक्षा को लेकर लोगों की सोच बड़ी संकीर्ण है। उन्होंने कहा, किसी को यह नहीं लगता कि इंटीमेट सीन के समय आर्टिस्ट को सुरक्षा दी जानी चाहिए। सयानी गुप्ता ने बताया कि कुछ समय पहले की बात है एक शूटिंग के दौरान सेट पर ढेर सारे आर्टिस्ट मौजूद थे, मैं वहां छोटे कपड़े पहन कर खड़ी थी, समुद्र किनारे दृश्य फिल्माए जा रहा था, मुझे एक शॉल की जरूरत थी लेकिन शूटिंग की जल्दबाजी में किसी ने भी उस बात पर ध्यान नहीं दिया। लोगों के दिमाग में सुरक्षा को लेकर बात आती ही नहीं है।
ये भी पढ़ें- नागार्जुन की खुशी हुई दोगुनी, नागा चैतन्य के बाद बेटे अखिल अक्किनेनी ने भी की सगाई
बातचीत के दौरान सयानी गुप्ता ने यह भी बताया कि एक बार वह सीन शूट करते समय असहज फील करने लगी थी। फोर मोर शॉट्स प्लीज के पहले सीजन की शूटिंग का किस्सा एक्ट्रेस ने बताया कि इंटिमेट सीन चल रहा था और डायरेक्टर के कट बोलने के बावजूद एक्टर मुझे किस करता रहा। इंटिमेट सीन के समय आर्टिस्ट के साथ ऐसी मुश्किलें आती है। लेकिन इसे बदलना बेहद जरूरी है। सयानी गुप्ता की अगर बात करें तो वह बॉलीवुड की फिल्म और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली वेब सीरीज के लिए पहचानी जाती हैं। बॉलीवुड में भी वह लीक से हटकर फिल्मों में काम करती हैं। सयानी गुप्ता ने एक्ट्रेस के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।