Bengal Election: ‘ईवीएम नहीं, तृणमूल का नतीजा खराब होगा’, बंगाल चुनाव पर शाहनवाज हुसैन का बयान
Shahnawaz Hussain: भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आगामी दो चरणों में होने वाले चुनावों में ईवीएम की खामी नहीं होगी, बल्कि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस का नतीजा खराब होगा।
- Written By: मनोज आर्या
भाजपा प्रवक्ता शहनवाज हुसैन, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
West Bengal Assembly Elections 2026: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में आगामी दो चरणों में होने वाले चुनावों में ईवीएम की खामी नहीं होगी, बल्कि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस का नतीजा खराब होगा। पत्रकारों से बात करते हुए हुसैन ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हताश हैं क्योंकि उन्हें पता है कि वह चुनाव हार जाएंगी।
उन्होंने पश्चिम बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर हुए कथित हमले और राज्य में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े विवाद का भी जिक्र किया।
भाजपा का टीएमसी चीफ पर हमला
भाजपा नेता ने कहा कि ममता बनर्जी को अपनी उपलब्धियों के बारे में कुछ नहीं कहना। वह सिर्फ भाजपा का मुकाबला करने के लिए बातें करती हैं। इसके अलावा, हुसैन ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिला नेताओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रस्ताव की सराहना की, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एक चुनावी रैली में दोहराया था।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नया मोड़! BJP विधायक और RSS नेता पर गंभीर आरोप; कैसे खुला ये बड़ा राज?
नितिन नबीन के खास…और संगठन में मजबूत पकड़, कौन हैं अभिषेक कुमार? जिन्हें प्रशांत किशोर के सामने BJP ने उतारा
ओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग
पश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
बंगाल के कानून व्यवस्था पर PM
पीएम मोदी ने जनसभा में कहा कि महिलाओं को 2029 के लोकसभा चुनाव में इसका लाभ मिल सके, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हुसैन ने कहा कि सभी को इसका समर्थन करना चाहिए। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस पर बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को अच्छे काम में बाधा डालने की आदत है। इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक में हुई हालिया घटना से पूरा देश स्तब्ध है, जहां सात न्यायिक अधिकारियों को बदमाशों ने बंधक बना लिया था।
यह भी पढ़ें: Bengal Election: BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM मोदी और सीएम योगी ममता के खिलाफ भरेंगे हुंकार
सीएम ममता पर बरसे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कूच बिहार जिले में कहा कि पूरे देश ने देखा और न्यायाधीशों को बंधक बनाए जाने के तरीके से स्तब्ध रह गया। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस शासन में न्यायाधीशों को भी नहीं बख्शा जा रहा है। कालियाचक की घटना तृणमूल कांग्रेस सरकार की क्रूरता का एक उदाहरण है। अगर सरकार न्यायाधीशों को सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकती, तो आम लोगों की क्या हालत होगी?
