Sarika Web Series: OTT पर छाएंगे बुंदेलखंड के कलाकार, ‘सारिका’ की रिलीज का हो रहा इंतजार
Sarika Web Series OTT Release: रोमांच और डर से भरपूर वेब सीरीज 'सारिका' जल्द ही OTT पर रिलीज होने वाली है, जिसमें बुंदेलखंड के स्थानीय कलाकारों को अपनी एक्टिंग दिखाने का बड़ा मौका मिल रहा है।
- Written By: यति सिंह
'सारिका' वेब सीरीज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sarika Web Series Release: OTT प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों सस्पेंस और डर का एक नया दौर शुरू हो चुका है। अगर आप भी रहस्यमयी कहानियों और रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्मों के शौकीन हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक ऐसी वेब सीरीज दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो आपको शुरुआत से लेकर लास्ट तक स्क्रीन से बांधे रखेगी।
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली इस नई सीरीज का नाम ‘सारिका’ है, जो हॉरर, ड्रामा और क्राइम थ्रिलर का एक मिश्रण है। सारिका के प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि इसे बेहद सीमित संसाधनों के बीच इंटरनेशनल लेवल का बनाने की पूरी कोशिश की गई है। इस सीरीज के जरिए मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र की छिपी हुई सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतिभाओं को नेशनल लेवल पर पहचान दिलाने की बड़ी कोशिश की गई है।
बुंदेलखंड के कलाकार दिखाएंगे राष्ट्रीय मंच पर जलवा
सारिका की कहानी को पूरी तरह जीवंत और रियल बनाने के लिए मेकर्स ने शूटिंग लोकेशंस का चुनाव भी बहुत सोच-समझकर किया है। इसके कई जरूरी हिस्सों को मुंबई में फिल्माया गया है, तो वहीं एक बड़े हिस्से की शूटिंग मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की असली और खूबसूरत जगहों पर की गई है। छतरपुर की ऐतिहासिक और प्राकृतिक पृष्ठभूमि ने सीरीज के रहस्यमयी माहौल को और ज्यादा गहरा बनाया है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या ‘द अलायंस’ में शामिल होंगे मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा और निमृत? नए प्रोमो ने बढ़ाई बेचैनी
‘लोग चाहते हैं मैं दुखी रहूं…’ अली गोनी से शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, दिया करारा जवाब
Lock Upp 2: ‘क्रिकेटरों की सीक्रेट टिप्स पर लगाती थी दांव…’ लॉक अप 2 में पामेला सेरेना का सनसनीखेज कबूलनामा
नर्मदा आंदोलन से JNU तक… आमिर खान से दीपिका तक इन सेलेब्स ने किए प्रदर्शन का समर्थन
विजुअल इफेक्ट्स के लिए किया गया हॉलीवुड तकनीक का इस्तेमाल
सीरीज के मेकर्स का दावा है कि इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत इसके विजुअल इफेक्ट्स होने वाले हैं। टीम ने हॉलीवुड की मशहूर हॉरर फिल्मों और वेब सीरीज में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक तकनीकों से प्रेरणा ली है। सीरीज में अलौकिक शक्तियों, भूतिया वातावरण और डरावनी घटनाओं को स्क्रीन पर बिल्कुल असली दिखाने के लिए पोस्ट-प्रोडक्शन में तकनीकी गुणवत्ता पर दिन-रात काम किया गया है।
यह भी पढ़ें: YRKKH Spoiler: अभिरा ने लिया नया अवतार, दुश्मनों की हर साजिश होगी बेकार, कहानी में होगा बड़ा धमाका
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी यह सीरीज
इस पूरे प्रोजेक्ट की कमान आदित्य तिवारी ने संभाली है, जिन्होंने इसके डायरेक्शन और लेखन के साथ-साथ एडिटिंग की जिम्मेदारी भी खुद पूरी की है। वहीं इस वेब सीरीज के निर्माण में नरेश तिवारी ने आदित्य तिवारी का पूरा साथ दिया है। फिलहाल यह सीरीज अपने पोस्ट-प्रोडक्शन के बिल्कुल आखिरी में है और इस सीरीज की तकनीकी बारीकियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दर्शकों के बीच इस सीरीज को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है और उम्मीद है कि बहुत जल्द ही इसे एक नामी OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया जाएगा।
