‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच महाकाल की शरण में पहुंचीं सारा अर्जुन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद
Sara Arjun At Ujjain: सारा अर्जुन मां के जन्मदिन पर उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचीं और भस्म आरती में शामिल हुईं। उन्होंने परिवार संग पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
- Written By: सोनाली झा
सारा अर्जुन (फोटो-सोशल मीडिया)
Sara Arjun At Mahakal Temple: फिल्म धुरंधर 2 से चर्चा में आईं अभिनेत्री सारा अर्जुन शनिवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। इस खास मौके पर उनके साथ पिता राज अर्जुन और मां भी मौजूद रहीं। सारा ने अपनी मां के जन्मदिन के अवसर पर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और भक्ति में लीन नजर आईं। सारा अर्जुन पहली बार महाकाल मंदिर दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचीं।
सारा अर्जुन ने सुबह करीब 4 बजे प्रसिद्ध भस्म आरती में हिस्सा लिया और लगभग दो घंटे तक पूजा-अर्चना में शामिल रहीं। आरती के दौरान सारा “जय महाकाल” के जयकारे लगाती दिखीं। उनकी आस्था और श्रद्धा ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। भस्म आरती के बाद सारा ने मंदिर परिसर में नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना कही। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया।
सारा अर्जुन ने जाहिर की ख़ुशी
मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत और सत्कार भी किया गया। दर्शन के बाद सारा अर्जुन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि महाकाल के दरबार में आकर उन्हें बेहद शांति और सुकून मिला। उन्होंने बताया कि उन्होंने कोई खास इच्छा नहीं मांगी, बल्कि सभी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की है।
सम्बंधित ख़बरें
विजय वर्मा भी बने कास्टिंग काउच का शिकार, अभिनेता ने पहली बार बताया कैसे टूट गया था उनका हौसला
‘अलायंस’ में सलमान खान की धमाकेदार सरप्राइज एंट्री, भावुक सोहेल खान को गले लगाते ही छलक पड़े जज्बात
‘बॉलीवुड अब फैमिली नहीं रहा’, बढ़ते कंपटीशन पर छलका संजय दत्त का दर्द, हॉलीवुड की जमकर की तारीफ
‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक आर्यन को मिला मौका, अक्षय कुमार हुए बाहर, अनीस बज्मी के सालों बाद खोला बड़ा राज
#WATCH | Madhya Pradesh: Actor Sara Arjun attended Bhasma Aarti at Shree Mahakaleshwar Temple in Ujjain, today. pic.twitter.com/HbNhKcCavC — ANI (@ANI) April 11, 2026
धुरंधर से मिली खास पहचान
सारा अर्जुन ने मंदिर की व्यवस्था और माहौल की भी सराहना की। सारा अर्जुन ने बहुत कम उम्र में ही विज्ञापनों और फिल्मों के जरिए अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम सिनेमा में भी उन्होंने काम किया है। हाल ही में रिलीज हुई धुरंधर 2 ने उन्हें नई पहचान दी है और दर्शकों के बीच लोकप्रियता बढ़ाई है।
बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का जलवा जारी
फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 1,671.26 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसमें से 1,263.26 करोड़ रुपये भारत से और 408 करोड़ रुपये विदेशों से आए हैं। उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड तक यह फिल्म 1,700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।
रिकॉर्ड तोड़ने के करीब
रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की यह फिल्म अब भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अपनी जगह मजबूत कर रही है। यह जल्द ही पुष्पा 2 के रिकॉर्ड को चुनौती देती नजर आ सकती है। महाकाल के दरबार में सारा अर्जुन की यह यात्रा न सिर्फ उनकी आस्था को दर्शाती है, बल्कि उनके जीवन के इस खास मौके को और भी यादगार बना गई।
