सारा अली खान ने रुद्रनाथ धाम में किए दर्शन, लोक संस्कृति और स्थानीय खाने को बढ़ावा दिया

Sara Ali Khan on Rudranath Dham: सारा अली खान एक बार फिर उत्तराखंड की वादियों में नजर आईं। उन्होंने हाल ही में रुद्रनाथ धाम में दर्शन किए और अपने इस आध्यात्मिक अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया।
सारा अली खान ने रुद्रनाथ धाम में किए दर्शन, लोक संस्कृति और स्थानीय खाने को बढ़ावा दिया
सारा अली खान ने रुद्रनाथ धाम में किए दर्शन
Published on: 
Updated on: 

Sara Ali Khan Visits Rudranath Dham: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान एक बार फिर उत्तराखंड की सुरम्य वादियों में नजर आईं। इस बार सारा अली खान ने रुद्रनाथ धाम का दौरा किया और अपने आध्यात्मिक अनुभव की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की। सारा अली खान ने अपने इस सफर की शुरुआत केदारनाथ धाम से की, जहां उन्होंने बाबा केदार का ध्यान लगाया। इसके बाद उन्होंने लगभग 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक तय कर रुद्रनाथ धाम पहुंचकर दर्शन किए।

सारा अली खान की यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रही। सारा अली खान ने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, लोक संस्कृति और पारंपरिक खानपान का भी अनुभव किया। स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को प्रोत्साहित किया। सारा अली खान ने पहाड़ी व्यंजन जैसे कोदा-जंगोरे का स्वाद लिया और अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में इसे साझा करते हुए कहा कि स्थानीय भोजन में स्वास्थ्य और स्वाद का बेहतरीन मिश्रण है।

भक्ति और पर्यटन का संगम

सारा अली खान ने स्थानीय महिलाओं के साथ समय बिताया, उनसे बातचीत की और पहाड़ी परिधान पहनकर फोटो खिंचवाए। सारा अली खान के इस सहज और आत्मीय अंदाज ने स्थानीय लोगों और फैंस का दिल जीत लिया। सारा अली खान अक्सर आध्यात्मिक यात्राओं और प्रकृति से जुड़ाव के लिए जानी जाती हैं। इससे पहले वह बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में भी दर्शन कर चुकी हैं। इस बार रुद्रनाथ यात्रा ने उन्हें न केवल धार्मिक रूप से तृप्त किया, बल्कि स्थानीय पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देने का अवसर भी दिया।

सारा अली खान की वर्कफ्रंट

सारा अली खान की यात्रा ने दर्शाया कि बॉलीवुड सितारे भी छोटे पैमाने पर स्थानीय और पारंपरिक पहलों का समर्थन कर सकते हैं। सारा का यह सादगीपूर्ण और इमोशनल अनुभव फैंस के लिए भी प्रेरणा बन गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में सारा अली खान ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आईं। इसके पहले वह अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ में भी अहम भूमिका निभा चुकी हैं। आने वाले समय में वह ‘पति पत्नी और वो 2’ में नजर आएंगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com