नए शहर को समझने का सैयामी खेर का अनोखा तरीका, रोम में दौड़कर महसूस की शहर की धड़कन

Saiyami Kher Vacation: सैयामी खेर हाल ही में रोम में छुट्टियां मनाने पहुंचीं, जहां उन्होंने शहर को एक्सप्लोर किया। सैयामी ने बताया कि उन्हें नए शहरों को समझने का सबसे अच्छा तरीका दौड़ना लगता है।
नए शहर को समझने का सैयामी खेर का अनोखा तरीका, रोम में दौड़कर महसूस की शहर की धड़कन
सैयामी खेर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Saiyami Kher Exploring New City: एक्ट्रेस और मॉडल सैयामी खेर हाल ही में इटली की राजधानी रोम में छुट्टियां मनाने गई थीं, जहां उन्होंने अपने अंदाज में शहर को महसूस किया। सैयामी अपनी फिटनेस और सादगी भरी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। इस बार उन्होंने रोम में दो अपनी पसंदीदा चीजों को जोड़ा, परिवार के साथ समय बिताना और दौड़ना।

सैयामी ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि जब भी वह किसी नए शहर की यात्रा करती हैं, तो वहां की सड़कों पर दौड़ना या हाफ मैराथन में हिस्सा लेना उनकी आदत बन चुकी है। उनके लिए यही किसी शहर को जानने और महसूस करने का सबसे अच्छा तरीका है। उन्होंने बताया कि मेरे लिए किसी भी शहर की आत्मा को समझने का सबसे अच्छा तरीका है पैदल या दौड़कर घूमना। रोम में दौड़ना एक शानदार अनुभव था। जब मैं दौड़ रही थी, तो स्पेनिश स्टेप्स, ट्रेवी फाउंटेन और कोलोसियम जैसे ऐतिहासिक स्थलों से गुजरते हुए ऐसा लग रहा था जैसे मैं इतिहास के बीच दौड़ रही हूं।

परिवार के साथ बिताया खुशनुमा वक्त

सैयामी के मुताबिक, रोम का मौसम उस दिन बेहद सुहावना था और हवा में एक ताजगी थी जिसने पूरे अनुभव को खास बना दिया। उन्होंने कहा कि हर गली, हर मोड़ पर इतिहास और संस्कृति की झलक थी, जिसने उनकी दौड़ को एक यादगार सफर में बदल दिया। इस यात्रा को उन्होंने और भी खास बनाया अपने परिवार माता-पिता और बहन के साथ समय बिताकर। उन्होंने इटालियन व्यंजनों का स्वाद लिया और दौड़ खत्म होने के बाद पिज्जा और आइसक्रीम का भरपूर आनंद उठाया।

सैयामी खेर की वर्क फ्रंट

सैयामी ने मुस्कुराते हुए कहा कि 21 किलोमीटर दौड़ने के बाद जब मैंने पिज्जा का पहला निवाला लिया, तो लगा जैसे यह सबसे बड़ी जीत का इनाम हो। वर्कफ्रंट की बात करें तो सैयामी जल्द ही फिल्म ‘हैवान’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान, अक्षय कुमार, बोमन ईरानी और श्रिया पिलगांवकर भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। ‘हैवान’ साल 2016 में बनी मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है और सैयामी इसमें एक अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com