संजय कपूर की मौत को मां रानी कपूर ने बताया साजिश, इंटरनेशनल जांच की उठाई मांग
Sunjay Kapur Death: संजय कपूर की मौत से उनके परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। ऐसे में अब उनकी मां रानी कपूर ने बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए इंटरनेशनल लेवल पर जांच की मांग उठाई है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
संजय कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Sunjay Kapur Mother Rani Kapur: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर की रहस्यमयी मौत के बाद से कपूर परिवार में विरासत और सोना कॉमस्टार कंपनी को लेकर गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, संजय की मां और कंपनी की पूर्व चेयरपर्सन रानी कपूर ने बेटे की मौत को लेकर गहरी चिंता जताई है और उन्होंने यूके पुलिस में हत्या व धोखाधड़ी के संदेह में आधिकारिक शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी जांच की मांग की है।
रानी कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि संजय की मौत स्वाभाविक नहीं, बल्कि एक सोची समझी अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा हो सकती है। उन्होंने कहा कि उनके पास कुछ ऐसे सबूत हैं जो ये साबित करते हैं कि यह मामला सिर्फ हार्ट अटैक का नहीं बल्कि साजिश, जालसाजी, मर्डर और धोखाधड़ी से जुड़ा हो सकता है। उन्होंने अमेरिकी, भारतीय और ब्रिटिश एजेंसियों की जांच की मांग करते हुए कहा कि कई देश इसमें जुड़े हो सकते हैं क्योंकि संजय कपूर अमेरिकी नागरिक भी थे।
रानी कपूर ने बेटे की मौत को कहा साजिश
मीडिया से बातचीत में रानी कपूर ने भावुक होकर कहा, “मेरे बेटे के साथ क्या हुआ, मुझे आज तक समझ नहीं आया। मैं अब बूढ़ी हो गई हूं, मरने से पहले सच्चाई जानना चाहती हूं।” उन्होंने बताया कि सोना कॉमस्टार की नींव उन्होंने अपने दिवंगत पति सुरिंदर कपूर के साथ मिलकर रखी थी और ये कंपनी परिवार की मेहनत और सपनों की पहचान है।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
रानी कपूर ने कंपनी के उस दावे को भी खारिज कर दिया जिसमें कहा गया है कि 2019 के बाद से उनका कोई योगदान नहीं रहा। उन्होंने 2015 की वसीयत का हवाला देते हुए कहा कि वो सुरिंदर कपूर की संपत्ति की एकमात्र लाभार्थी हैं और इस आधार पर सोना ग्रुप की मेजॉरिटी शेयरहोल्डर भी।
ये भी पढ़ें- मृणाल ठाकुर को डेट कर रहे हैं धनुष? हाथ थामे वायरल VIDEO पर फैंस ने लगाए कयास
हालांकि, सोना कॉमस्टार ने एक बयान में साफ किया है कि रानी कपूर 2019 से कंपनी की शेयरहोल्डर नहीं हैं। कंपनी के मुताबिक, मई 2019 में एक घोषणा में संजय कपूर को RK फैमिली ट्रस्ट का एकमात्र लाभकारी मालिक बताया गया था, जिससे उन्होंने कंपनी की कमान संभाली थी।
संजय कपूर की मौत के बाद संपत्ति पर भी छिड़ चुका है विवाद
संजय कपूर की मौत के बाद उनकी लगभग 30 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति को लेकर विवाद अब कानूनी मोड़ लेता नजर आ रहा है। गौर करने वाली बात ये है कि संजय कपूर की पहली शादी करिश्मा कपूर से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं। तलाक के बाद उन्होंने प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की थी।
