संजय दत्त के बर्थडे पर मिला सरप्राइज, ‘द राजा साब’ से दमदार लुक हुआ रिवील
Sanjay Dutt: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त 29 जुलाई को अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें बधाई देते हुए 'द राजा साब' के मेकर्स ने फिल्म से उनका पहला लुक पोस्टर जारी कर सरप्राइज दिया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
संजय दत्त (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Sanjay Dutt The Raja Saab Look: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता संजय दत्त अक्सर अपनी धमाकेदार फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। वहीं एक्टर आज यानी मंगलवार को अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस को एक जबरदस्त सरप्राइज मिला। दरअसल, ‘द राजा साब’ के मेकर्स ने फिल्म से उनका पहला लुक जारी करते हुए उन्हें जन्मदिन का शानदार तोहफा दिया।
यह फिल्म एक अनोखी हॉरर कॉमेडी है, जिसमें सुपरस्टार प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मारुति कर रहे हैं, और इसे पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा भव्य स्तर पर निर्मित किया गया है। फिल्म का संगीत थमन ने तैयार किया है, जो पहले भी कई हिट साउंडट्रैक दे चुके हैं।
Team #TheRajaSaab wishes the Powerhouse and versatile Sanju Baba – @DuttSanjay a very Happy Birthday 💥💥 Get ready to witness a terrifying presence that will shake you to the core this Dec 5th in cinemas 🔥🔥#TheRajaSaabOnDec5th#Prabhas @DirectorMaruthi @AgerwalNidhhi… pic.twitter.com/PFgPzOnqea — The RajaSaab (@rajasaabmovie) July 29, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
‘द राजा साब’ से संजय दत्त का दमदार लुक आउट
संजय दत्त के लुक की बात करें तो, पोस्टर में वह एक उम्रदराज और रहस्यमयी किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके लंबे सफेद बाल, चेहरे की झुर्रियां और गहरा लुक इस बात की ओर इशारा करता है कि वह फिल्म में कोई खास और डरावना किरदार निभा रहे हैं। बैकग्राउंड में मकड़ी के जाले और एक जर्जर कमरा फिल्म की हॉरर थीम को मजबूत करता है।
फैंस इस लुक को देखकर काफी उत्साहित हो गए हैं। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या संजय दत्त फिल्म में प्रभास के दादाजी का रोल निभा रहे हैं। वहीं फिल्म के मेकर्स ने पोस्टर जारी करते हुए अनोखा कैप्शन भी दिया। जिसमें लिखा कि “बहुमुखी प्रतिभा के धनी संजू बाबा को जन्मदिन की खूब सारी बधाइयां। इस 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में एक ऐसी खौफनाक उपस्थिति के लिए तैयार हो जाइए, जो आपको भीतर तक हिला देगी।”
ये भी पढ़ें- खुफिया दुनिया का उजागर करेगा ‘सलाकार’, मौनी रॉय की फिल्म का ट्रेलर आउट
फिल्म में ये सितारे मचाएंगे धमाल
‘द राजा साब’ में संजय दत्त और प्रभास के अलावा, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, वीटीवी गणेश, सप्तगिरि, और समुथिरकानी जैसे कई दमदार कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
इन सबके बीच अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें, तो संजय दत्त ‘अखंड 2’ में एक्शन अवतार में और ‘बागी 4’ में खलनायक के रूप में वापसी करेंगे। इसके अलावा, वह रणवीर सिंह के साथ ‘धुरंधर’ में भी दिखाई देंगे, जिसका निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं।
