दूसरी बार मां बनीं सना खान ने रिवील किया 'छोटे नवाब' का नाम, पोस्ट शेयर कर बताया मतलब

टीवी से बॉलीवुड तक एक अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सना खान 5 जनवरी को दूसरी बार मां बनी हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने छोटे नवाब का नाम रिवील किया है।
दूसरी बार मां बनीं सना खान ने रिवील किया 'छोटे नवाब' का नाम, पोस्ट शेयर कर बताया मतलब
सना खान ने रिवील किया 'छोटे नवाब' का नाम (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: टीवी से बॉलीवुड तक एक अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सना खान अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने 5 जनवरी को अपने छोटे नवाब को जन्म दिया है। ऐसे में अब सना ने अपने दूसरे बेटे का नाम रिवील किया है।

दरअसल, सना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें लिखा कि, ‘ऐ अल्लाह, तमाम तारीफें आप ही के लिए हैं... हमें अपने बेटों के साथ रहम करने या इन्साफ करने की हिदायत दें और उन्हें अपने नेक बंदों में रखना।’ साथ ही उन्होंने इस पोस्ट में अपने दूसरे बेटे के नाम का भी खुलासा किया है। वहीं एक्ट्रेस ने पोस्ट में बताया कि उन्होंने छोटे बेटे का नाम सैयद हसन जामिल रखा है।

सना ने बताया बेटे के नाम का अर्थ बता दें, एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने पहले बच्चे का वेलकम 5 जुलाई, 2023 को किया था और उसका नाम सैयद तारिक जमील रखा था। वहीं दूसरा बच्चा उन्हें 5 जनवरी, 2025 को हुआ। जिसका नाम सैयद हसन है। हालांकि, हसन एक अरबी नाम है। इसका मतलब होता है सुंदर, अच्छा या उपकारी। वहीं, सना के बड़े बेटे तारिक जमील के नाम का मतलब सुबह का तारा होता है। ये भी अरबी नाम है।

ऐसे में एक्ट्रेस के फैंस इस नाम को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए सना की तारीफ करते हुए उन्हें बधाईयां भी दे रहे हैं। फिलहाल सना का परिवार अब पूरा हो गया है। वह बेहद खुश हैं। 22 नवंबर, 2024 को कपल ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। बताया था कि वह एक दूसरा बच्चा एक्सपेक्ट कर रहे हैं।

बड़े-बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी हैं सना

सना खान के करियर की बात करें, तो एक्ट्रेस ने सलमान खान समेत कई बड़े सितारों के साथ फिल्मों में काम किया है। फिर साल 2020 में सना खान ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। इसके लिए भी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थीं। वहीं इंडस्ट्री को छोड़ने के बाद सना ने बिजनेसमैन और मौलाना अनस सैयद से परिवार की मौजूदगी में निकाह किया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com