‘मां इंटी बंगाराम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे दिन समांथा रुथ प्रभु की फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड
Maa Inti Bangaaram Collection: समांथा की ‘मां इंटी बंगाराम’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दूसरे दिन 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और दो दिनों में 12.85 करोड़ नेट कमाई दर्ज की।
- Written By: सोनाली झा
समांथा रुथ प्रभु की मां इंटी बंगाराम की कमाई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Maa Inti Bangaaram Collection Day 2: साउथ सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटी बंगाराम’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। वुमेन-सेंट्रिक इस एक्शन-कॉमेडी ड्रामा को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में शानदार उछाल देखने को मिला, जिसके साथ इसने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मां इंटी बंगाराम’ ने रिलीज के दूसरे दिन 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म को करीब 2591 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी 44.6 प्रतिशत दर्ज की गई। फिल्म ने पहले दिन 5.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह दो दिनों में इसका कुल नेट कलेक्शन 12.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 14.90 करोड़ रुपये रहा है।
विदेशों में भी दिखा फिल्म का जलवा
समांथा रुथ प्रभु की फिल्म को केवल घरेलू बाजार में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 10.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 25.50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और अच्छे रिव्यूज की वजह से फिल्म आने वाले दिनों में और बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
यश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
टॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर नयनतारा ने यश की तारीफ, कियारा आडवाणी ने बताया करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक
यश के खतरनाक एक्शन अवतार ने मचाई सनसनी, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के बदले अंदाज ने बढ़ाया सस्पेंस
यशोदा और गार्गी को छोड़ा पीछे
फिल्म ने फीमेल-लीड फिल्मों के कलेक्शन रिकॉर्ड में भी शानदार प्रदर्शन किया है। ‘यशोदा’ ने पहले दिन 3.06 करोड़ और दूसरे दिन 3.64 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि ‘गार्गी’ का पहले दिन का कलेक्शन 40 लाख और दूसरे दिन का 62 लाख रुपये रहा था। ऐसे में ‘मां इंटी बंगाराम’ ने इन दोनों फिल्मों को शुरुआती दो दिनों की कमाई में पीछे छोड़ दिया है।
समांथा के एक्शन अवतार को मिल रही तारीफ
फिल्म का निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है, जबकि इसकी कहानी और क्रिएटिव विजन में राज निदिमोरु की अहम भूमिका रही है। फिल्म में समांथा रुथ प्रभु दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। वर्कफ्रंट के साथ-साथ समांथा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। फिलहाल, उनकी फिल्म ‘मां इंटी बंगाराम’ बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए झंडे गाड़ती नजर आ रही है।
