जब राजपाल यादव पर उठे सवाल, तो सपोर्ट में आए सलमान खान, बोले- डॉलर ऊपर-नीचे हो, हुनर तय करता है वेल्यू
Salman Khan Statement On Rajpal Yadav: सलमान खान ने राजपाल यादव के समर्थन में एक भावुक पोस्ट शेयर किया और उनके 30 साल की मेहनत की सराहना जमकर तारीफ भी की है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
सलमान खान और राजपाल यादव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Salman Khan Support Rajpal Yadav: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव के समर्थन में एक भावुक और प्रेरक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट के जरिए सलमान ने राजपाल यादव के लंबे करियर और उनके लगातार काम करने की क्षमता की जमकर सराहना की है। सोशल मीडिया पर सलमान का यह संदेश तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
राजपाल यादव के लिए सलमान खान का पोस्ट
सलमान खान ने अपने पोस्ट में लिखा कि राजपाल यादव पिछले करीब 30 वर्षों से लगातार फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और अपनी मेहनत व लगन से उन्होंने एक खास पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में किसी कलाकार को बार-बार मौके मिलना इस बात का सबूत होता है कि वह अपने काम की अहमियत समझता है और हर किरदार में कुछ नया लेकर आता है।
सलमान खान ने अपने संदेश में बिना किसी का नाम लिए फीस और डॉलर रेट से जुड़ी चर्चाओं पर भी इशारा किया। उन्होंने लिखा कि चाहे डॉलर की कीमत ऊपर जाए या नीचे आए, इससे फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि मेहनत और काम की असली कीमत कलाकार की प्रतिभा से तय होती है।
सम्बंधित ख़बरें
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर रिलीज, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग दिखा लव ट्रायंगल
Rajpal bhai aap 30 yrs se kaam kar rahe ho aur hum sabne aapko repeat kiya hai baar baar kyunki aap apna kaam jante ho aur ek value laate ho , kaam toh aapko bohot milega aur issi dollar rate pe milega aur milte rahega . Hakikat yeh hai .
Aur yeh yaad rakhna ke kabhi kabhi flow… pic.twitter.com/CzE86CCYXH — Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 7, 2026
उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कई लोगों का मानना है कि सलमान ने यह संदेश देकर यह साफ कर दिया कि इंडस्ट्री में कलाकार की पहचान उसकी मेहनत और टैलेंट से बनती है, न कि केवल पैसों से।
तीन दशकों का शानदार सफर
राजपाल यादव का फिल्मी करियर लगभग तीन दशकों से ज्यादा लंबा रहा है। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर कॉमेडी से लेकर गंभीर किरदारों तक हर तरह की भूमिकाओं में अपनी छाप छोड़ी है। छोटे-छोटे किरदारों से शुरुआत करने वाले राजपाल यादव आज बॉलीवुड के सबसे पहचाने जाने वाले कलाकारों में गिने जाते हैं।
सलमान खान ने यह भी कहा कि राजपाल यादव जैसे कलाकारों की मेहनत और समर्पण ही उन्हें इंडस्ट्री में लगातार काम दिलाता है। उनका मानना है कि जिस कलाकार में काम के प्रति लगन होती है, उसे लंबे समय तक दर्शकों का प्यार मिलता रहता है।
फैंस ने भी किया एक्टर के पोस्ट का समर्थन
सलमान खान के इस पोस्ट के बाद फैंस भी राजपाल यादव के समर्थन में सामने आते नजर आए। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने राजपाल यादव की कॉमिक टाइमिंग और अभिनय की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्होंने अपने दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।
ये भी पढ़ें- बर्थडे से पहले अल्लू अर्जुन की AA22xA6 का रहस्यमयी पोस्टर रिलीज, खतरनाक पंजे की झलक ने बढ़ाया सस्पेंस
आपको बता दें कि यह पूरा मामला तब उठा जब इंडियन एक्सप्रेस स्क्रीन अवॉर्ड के दौरान एक बातचीत में दुनिया भर में चल रहे युद्ध और तेल संकट का जिक्र होने लगा। तब राजपाल यादव ने कहा कि दुनिया में इतनी उथल-पुथल चल रही है कि रुपये-डॉलर के उतार-चढ़ाव को समझना मुश्किल हो रहा है और वह शांति की कामना कर रहे हैं।
इस दौरान एंकर सौरभ द्विवेदी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि डॉलर या रुपया चाहे जितना बदल जाए, उधार तो चुकाना ही पड़ता है। इसके बाद बातचीत को कोर्ट में चल रहे मामले का हवाला देकर आगे बढ़ाने से रोक दिया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एंकर की आलोचना भी हुई। हालांकि, फैंस का मानना है कि उनके केस का मजाक उड़ाया गया।
