Salman Khan Upcoming Film: बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग लद्दाख में शुरू, सलमान खान ने शेयर की BTS फोटो
Salman Khan Film Battle of Galwan: सलमान खान ने बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग लद्दाख में शुरू कर दी है। इस फिल्म की कहानी 15 जून 2020 को गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए संघर्ष पर आधारित है।
- Written By: सोनाली झा
बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग लद्दाख में शुरू
Salman Khan News: सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग का आगाज कर दिया है। शूटिंग की पहली लोकेशन लद्दाख रखी गई है, जहां से एक BTS फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस तस्वीर में सलमान खान नीले कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं, हालांकि उनका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। इसके बावजूद तस्वीर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट दोगुना हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग पहले मुंबई में शुरू होनी थी, लेकिन कुछ कारणों से उसे स्थगित कर दिया गया। अब 22 अगस्त से 3 सितंबर तक फिल्म का बड़ा हिस्सा लद्दाख में शूट किया जाएगा। खास तौर पर यहां फिल्म के एक्शन सीक्वेंस फिल्माए जा रहे हैं, जिसमें सलमान खान भारतीय सेना के अधिकारी के अवतार में नजर आएंगे।
गलवान घाटी की घटना पर आधारित है फिल्म
‘बैटल ऑफ गलवान’ की कहानी 15 जून, 2020 की उस रात पर आधारित है, जब गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच भीषण संघर्ष हुआ था। इस संघर्ष में कई भारतीय जवानों ने वीरता और शौर्य दिखाया और अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। फिल्म इन जवानों की बहादुरी और शहादत को बड़े पर्दे पर उतारने का प्रयास है।
सम्बंधित ख़बरें
बाइपोलर डिसऑर्डर की दवाइयों से झड़ गए सारे बाल, Honey Singh बोले- मैं पूरी तरह गंजा हूं और विग पहनता हूं
सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की इमोशनल बॉन्डिंग ने जीता दिल, Matrubhumi का नया गाना ‘मैं हूं’ रिलीज
Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर शानदार कब्जा, सातवें दिन भी मोहनलाल की फिल्म ने की धुआंधार कमाई
अभिनय से राजनीति तक हर क्षेत्र में चमके N T Rama Rao, मुख्यमंत्री बनकर भी जीता लोगों का दिल
Superstar #SalmanKhan joins the prestigious #GalwanValley team 🇮🇳 His aura, intensity & larger-than-life presence will take this patriotic saga to another level Bollywood’s Tiger steps into #GalwanValley, 💥 His charisma + action = guaranteed blockbuster storm! pic.twitter.com/TpZnDiO1t6 — taran adarsh (@taran__adrash) August 21, 2025
कर्नल संतोष बाबू की निभाएंगे किरदार
इस फिल्म में सलमान खान कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने गलवान संघर्ष में नेतृत्व करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। सलमान का यह किरदार उनके करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण और भावनात्मक किरदारों में से एक माना जा रहा है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं, जो पहले ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी एक्शन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह, जेन शॉ, अंकुर भाटिया, हर्षिल शाह, हीरा सोहल, अभिलाष चौधरी और विपिन भारद्वाज जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
सलमान खान की फिल्म
सलमान खान पिछली बार फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना थीं। हालांकि ‘सिकंदर’ को बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, लेकिन सलमान के किरदार को दर्शकों ने सराहा। अब फैंस को उम्मीद है कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर देशभक्ति और एक्शन का शक्तिशाली डोज़ देगी। सोशल मीडिया पर सलमान खान की BTS तस्वीर वायरल होते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन को भर दिया। कोई उन्हें “रियल हीरो” कह रहा है तो कोई देशभक्ति का नया चेहरा बता रहा है।
