Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन की शादी पर कही गई सलमान की बात सुनकर रह जाएंगे हैरान

ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन की शादी पर कही गई सलमान की बात अब वायरल हो रही है। आइए जानते हैं सलमान खान ने ऐश्वर्या राय की शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर क्या जवाब दिया था।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Nov 15, 2024 | 10:39 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के सेपरेशन को लेकर चल रही खबरों के बीच अब एक और नया वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में सलमान खान ऐश्वर्या राय की शादी पर अपना बयान देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो भले ही पुराना है लेकिन उसे सोशल मीडिया पर आज के परिपेक्ष्य के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। आइए जानते हैं सलमान खान ने उस वक्त ऐश्वर्या राय की शादी को लेकर क्या कहा था।

ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन के साथ शादी से पहले विवेक ओबेरॉय और सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। दोनों के साथ उनके रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। खासतौर पर सलमान के साथ वाले रिश्ते में वह हमेशा चर्चा में रहा करती थी। सलमान खान पर ऐश्वर्या राय के साथ मारपीट करने का आरोप भी लग चुका है, हालांकि ऐश्वर्या राय ने कभी भी इस विषय पर कोई बयान नहीं दिया।

ये भी पढ़ें- इरफान खान के लिए लिखी गई थी ‘आई वांट टू टॉक’ अभिषेक के…

सम्बंधित ख़बरें

री-रिलीज से पहले क्यों डरे थे Salman Khan? ‘तेरे नाम’ के राधे पर खुद एक्टर ने दी थी ये चेतावनी

सिद्धांत चतुर्वेदी संग सलमान खान की भांजी फरमाएंगी रोमांस, अलीजेह अग्निहोत्री के हाथ लगी बड़ी फिल्म

आमिर खान ने दिया सलीम खान का हेल्थ अपडेट, बोले- अभी भी ICU में हैं, हम सब दुआ कर रहे हैं…

दोस्ती निभाने पहुंचे शाहरुख खान, अस्पताल में लिया सलीम खान का हाल, सलमान के दर्द में शामिल हुए किंग खान

ऐश्वर्या राय के अलावा कई अभिनेत्री ने इस मामले पर काफी कुछ कहा है, बीते दिनों सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली का बयान चर्चा में आ गया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि सलमान खान उनकी पिटाई करते थे और ऐश्वर्या राय भी सलमान खान की पिटाई से बची नहीं हैं।

ऐश्वर्या राय की शादी को लेकर की गई बातचीत वाला सलमान खान का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें सलमान खान ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी के बारे में बात कर रहे हैं। सलमान खान से जब पूछा गया कि उन्होंने ऐश्वर्या राय के साथ दुर्व्यवहार किया था। तब सलमान खान ने कहा कि इस पर मैं क्या कहूं सर, मैं एक बात पर विश्वास करता हूं कि आपकी निजी जिंदगी आपकी निजी जिंदगी है। मैं इसका बचाव करने जाऊं तो कहीं ना कहीं कोई आपकी जिंदगी का हिस्सा था और आप उसे नकार रहे होंगे।

इतना ही नहीं इस वीडियो में सलमान खान यह भी कह रहे हैं कि वह ऐश्वर्या राय की शादी से बेहद खुश हैं, उन्होंने कहा, अब तक यही बात सीखी है कि सबसे अच्छा चुप रहना होता है। आप जानते हैं वह किसी की पत्नी हैं। एक बड़े परिवार में शादी की है। मैं शादी को लेकर बहुत खुश हूं। अभिषेक एक बेहतरीन इंसान हैं। आप नहीं चाहेंगे एक बार आपकी दोस्ती खत्म हो जाए तो वह व्यक्ति आपके बिना दुखी रहे, आप चाहेंगे कि वह आपके बिना भी खुश रहे, जिससे आप पर भी कोई बोझ नहीं रहेगा।

Salman khan reaction on aishwarya rai bachchan marriage video went viral on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 15, 2024 | 10:39 PM

Topics:  

  • Salman Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.