सलमान खान और नयनतारा की नई जोड़ी की चर्चा, वामशी पैदिपल्ली की फिल्म में साथ आएंगे नजर
Nayanthara Salman Khan New Project: सलमान खान के साथ नयनतारा की नई जोड़ी बनने की चर्चा तेज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वामशी पैडिपल्ली की पैन इंडिया फिल्म में दोनों साथ नजर आ सकते हैं।
- Written By: सोनाली झा
सलमान खान और नयनतारा (फोटो-सोशल मीडिया)
Salman Khan Nayanthara Film: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनके एक और बड़े प्रोजेक्ट को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ के चर्चित निर्देशक वामशी पैडिपल्ली एक बड़े बजट की फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आ सकते हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में उनके साथ साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री नयनतारा को कास्ट करने की चर्चा भी तेज हो गई है।
अगर यह खबर सच साबित होती है तो सलमान खान और नयनतारा पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी को लेकर फैंस के बीच अभी से उत्सुकता देखने को मिल रही है। नयनतारा पहले ही बॉलीवुड में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। साल 2023 में उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान में काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
पैन इंडिया फिल्म की तैयारी
रिपोर्ट्स के अनुसार निर्देशक वामशी पैडिपल्ली की यह फिल्म बड़े स्तर पर बनाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट को मशहूर निर्माता दिल राजू प्रोड्यूस कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जिसमें एक्शन, ड्रामा और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी तक इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
The Pyramid Scheme को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, बताया कैसे लोगों को बातों में फंसाते हैं एमएलएम नेटवर्क
मनी लॉन्ड्रिंग केस में Jacqueline Fernandez पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, 11 जून को होगी अहम सुनवाई
Peddi Box Office Collection: छठे दिन लड़खड़ाई ‘पेद्दी’ की रफ्तार, मंगलवार को कमाई में आई बड़ी गिरावट
करीबी दोस्त Kumod Raney के निधन से भावुक हुए सलमान खान, अंतिम संस्कार में नम आंखों से दी अंतिम विदाई
जवान से मिली थी हिंदी दर्शकों में पहचान
नयनतारा को दक्षिण भारतीय सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है। हालांकि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनकी लोकप्रियता धीरे-धीरे बढ़ रही है। फिल्म जवान में उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हालांकि कुछ लोगों का मानना था कि फिल्म में दीपिका पादुकोण के कैमियो के कारण नयनतारा का रोल थोड़ा फीका पड़ गया था।
सलमान खान पर हिट फिल्म देने का दबाव
दूसरी तरफ सलमान खान की हाल की कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। ऐसे में उनके ऊपर एक बड़ी हिट फिल्म देने का दबाव भी देखा जा रहा है। यही वजह है कि फैंस उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी उत्साहित हैं। अगर सलमान खान और नयनतारा की जोड़ी इस नए प्रोजेक्ट में बनती है, तो यह फिल्म निश्चित रूप से दर्शकों के बीच खास चर्चा का विषय बन सकती है।
