सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ बनी जुनैद खान के लिए टेंशन, बदल सकती है ‘मेरे रहो’ की रिलीज डेट!
Aamir Khan Son Movie: सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ 2026 की सबसे बड़ी रिलीज मानी जा रही है। इसी वजह से आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘मेरे रहो’ की रिलीज टल सकती है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
सलमान खान, जुनैद खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Salman Khan Battle of Galwan: फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को साल 2026 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्मों में गिना जा रहा है। सुपरस्टार सलमान खान के लिए यह प्रोजेक्ट बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि निर्देशक अपूर्वा लखिया के साथ यह फिल्म उनके करियर का एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकती है। लेकिन इस बहुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा के चलते अब बॉलीवुड में रिलीज डेट को लेकर हलचल तेज हो गई है।
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान की यह फिल्म उनके करीबी दोस्त आमिर खान के बेटे जुनैद खान के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।
आगे बढ़ सकती है जुनैद खान की ‘मेरे रहो’
आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने साल 2024 में फिल्म ‘महाराज’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उनकी फिल्म ‘लवयापा’ रिलीज हुई। भले ही जुनैद को अपने अभिनय के लिए तारीफ मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं।
सम्बंधित ख़बरें
Dada- The Sourav Ganguly Story: सौरव गांगुली के अवतार में छाए राजकुमार राव, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
अब जुनैद की उम्मीदें उनकी अगली फिल्म ‘मेरे रहो’ पर टिकी हैं, जिसे उनके पिता आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ की चर्चित अभिनेत्री साई पल्लवी लीड रोल में नजर आएंगी।
क्यों बदल सकती है ‘मेरे रहो’ की रिलीज डेट?
मेकर्स की योजना थी कि ‘मेरे रहो’ को 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाए। लेकिन इससे ठीक एक हफ्ते पहले, यानी 17 अप्रैल 2026 को सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ रिलीज होने वाली है। अगर सलमान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल गई, तो ‘मेरे रहो’ को पर्याप्त स्क्रीन्स मिलना मुश्किल हो सकता है।
इसी वजह से खबरें हैं कि मेकर्स अब ‘मेरे रहो’ की रिलीज डेट बदलने पर विचार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आमिर खान अपने बेटे की तीसरी फिल्म के साथ कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहते और इसलिए वह रिलीज डेट आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब फिल्म को जुलाई 2026 में रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: अल्लू अर्जुन हुए भीड़ का शिकार, पत्नी को बचाने की कोशिश करते दिखे पुष्पा
‘बैटल ऑफ गलवान’ पर क्यों टिकी हैं सबकी नजरें?
हाल ही में सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। इसके बावजूद फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा है। माना जा रहा है कि यह वॉर ड्रामा सलमान खान के अभिनय करियर के लिए एक डिफाइनिंग फिल्म साबित हो सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान की इस मेगा रिलीज का असर जुनैद खान की ‘मेरे रहो’ पर कितना पड़ता है और मेकर्स आखिरकार क्या फैसला लेते हैं।
