गुरुग्राम में एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के घर पर बुलडोजर एक्शन, मौके पर मौजूद रहे अभिनेता
Chandrachur Singh: हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। जिसके चलते एक्टर के घर के बाहर अवैध निर्माण पर प्रशासन का हथौड़ा चला।
- Written By: अपूर्वा नायक
चंद्रचूड़ सिंह हाउस डिमोलिशन (सौ. डिजाइन फोटो )
Chandrachur Singh House Demolition News: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर चंद्रचूड़ सिंह को लेकर एक बड़ी अपडेट आ रही है। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिससे एक्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में चंद्रचूड़ सिंह के घर पर बुलडोजर एक्शन देखने के लिए मिला है।
खबर है कि हरियाणा के गुरुग्राम के पॉश एरिया डीएलएफ फेज 3 में शुक्रवार के दिन जिला योजनाकार (डीटीपी) द्वारा अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया है।बताया जा रहा है कि एक्टर के घर के बाहर की दीवार नियमों के खिलाफ अवैध निर्माण में आती है, जिसके कारण इस दीवार को बुलडोजर से तोड़ दिया गया है।
जमकर वायरल हो रही है वीडियो
बता दें कि एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के घर के अगल-बगल के हिस्से में बिना परमिशन के हुए कंस्ट्रक्शन पर शुक्रवार को कार्रवाई की गई थी। जिसके बाद इस एक्शन से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सूत्रों के अनुसार ये जानकारी मिली है कि ये एक्शन बिना किसी सूचना के या अचानक नहीं लिया गया था। अवैध निर्माण को लेकर गुरुग्राम प्रशासन ने पहले ही एक्टर को नोटिस जारी कर दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
Alpha Collection Day 1: आलिया भट्ट-शरवरी की फिल्म ने ओपनिंग डे पर किया इतना बिजनेस, जानें कमाई के आंकड़े
अल्फा की एंट्री से सुस्त हुई Welcome To The Jungle की रफ्तार, 100 करोड़ क्लब में हो सकती है शामिल
क्या Taylor Swift ने Travis Kelce से कर ली गुपचुप शादी? वायरल तस्वीरों से मचा हंगामा
क्या आकांक्षा चामोला के बाद शो में होगी गौरव खन्ना की एंट्री?, लॉकअप 2 में लग सकता है पति और पत्नी का तड़का
Gurugram: DLF Phase 3 में अभिनेता Chandrachur Singh के घर के बाहर चला DTP का बुलडोजर।
सड़क की जमीन पर बनी दीवार और पेड़-पौधे हटाए गए।
DTP Amit Madholia ने कार्रवाई की जानकारी फिल्म अभिनेता को दी। pic.twitter.com/crlubZDldu — Greater Noida West (@GreaterNoidaW) July 3, 2026
मौके पर मौजूद रहे एक्टर चंद्रचूड़ सिंह
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चंद्रचूड़ सिंह को देखा जा सकता है। इस वीडियो में चंद्रचूड़ सिंह डीटीपी स्टाफ के साथ शांतिपूर्ण तरीके से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। गुरुग्राम प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान एक्टर चंद्रचूड़ सिंह खुद मौके पर मौजूद थे। व्हाइट टी शर्ट और शॉर्ट्स में दिख रहे एक्टर को डीटीपी स्टाफ के साथ बातचीत करते हुए देखा गया है, जिसमें वे कह रहे है कि घर सुरक्षित है, यही ज्यादा जरूरी है। जिसपर अधिकारियों ने भी एक्टर से शांति से बात की।
ये भी पढ़ें :- अल्फा की एंट्री से सुस्त हुई Welcome To The Jungle की रफ्तार, 100 करोड़ क्लब में हो सकती है शामिल
घर के बाहर था अवैध निर्माण
बताया जा रहा है कि एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर गैर कानूनी कंस्ट्रक्शन किया गया था, जिस पर एक्शन लेते हुए बुलडोजर चलाया गया है। इस गैर कानूनी निर्माण में घर के बाहर का पार्किंग का हिस्सा शामिल था। जिसके बाद गुरुग्राम प्रशासन की टास्क फोर्स टीम एक्शन के लिए एक्टर के घर पहुंची थी और अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।
