‘परदेसी-परदेसी’ गर्ल को रातोंरात मिली शोहरत, लेकिन प्यार ने छीनी पहचान; ऐसी रही प्रतिभा सिन्हा की जिंदगी
Pratibha Sinha Career: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में कई बार सितारे जितनी तेजी से अर्श पर पहुंचते हैं, उतनी ही तेजी से उनकी जिंदगी फर्श पर आ जाती है। 90 के दशक में अपनी मासूमियत और बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली प्रतिभा सिन्हा की कहानी भी कुछ ऐसी ही है।
- Written By: यति सिंह
साल 1996 में आई आमिर खान और करिश्मा कपूर की फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' का एवरग्रीन सॉन्ग आज भी हर किसी की जुबां पर रहता है। उस गाने में बंजारन के रूप में अपनी मुस्कान और डांस से तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस दिग्गज अदाकारा माला सिन्हा की बेटी प्रतिभा सिन्हा थीं। इस एक गाने ने उन्हें रातोंरात चमकता हुआ नाम बना दिया था।
प्रतिभा सिन्हा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत काफी उम्मीदों के साथ की थी। माला सिन्हा जैसी बड़ी स्टार की बेटी होने के नाते प्रतिभा पर उम्मीदों का भारी दबाव भी था। प्रतिभा ने साल 1992 में फिल्म 'मेहबूब मेरे मेहबूब' से बॉलीवुड में कदम रखा था।
गुरुग्राम में एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के घर पर बुलडोजर एक्शन, मौके पर मौजूद रहे अभिनेता
अल्फा की एंट्री से सुस्त हुई Welcome To The Jungle की रफ्तार, 100 करोड़ क्लब में हो सकती है शामिल
क्या Taylor Swift ने Travis Kelce से कर ली गुपचुप शादी? वायरल तस्वीरों से मचा हंगामा
क्या आकांक्षा चामोला के बाद शो में होगी गौरव खन्ना की एंट्री?, लॉकअप 2 में लग सकता है पति और पत्नी का तड़का
शुरुआती कुछ फिल्मों से प्रतिभा को वह खास पहचान नहीं मिल सकी जिसकी उन्हें तलाश थी। इसके बाद उनकी जिंदगी में 'राजा हिंदुस्तानी' फिल्म का एक मोड़ आया। इस फिल्म के गीत 'परदेसी परदेसी' ने उनकी तकदीर को पूरी तरह से बदलकर रख दिया।
जब प्रतिभा सिन्हा का करियर सातवें आसमान की तरफ बढ़ रहा था, तभी उनकी पर्सनल लाइफ में एक ऐसे शख्स की एंट्री हुई जिसने सब कुछ बदल दिया। वह शख्स कोई और नहीं बल्कि उस दौर के फेमस और शादीशुदा म्यूजिक कंपोजर नदीम सैफी थे।
प्यार के इस रास्ते ने प्रतिभा सिन्हा के सामने कई तरह की मुश्किलें खड़ी कर दी थीं। कहा जाता है कि उन्होंने एक इंटरव्यू में नदीम के साथ अपने रिश्ते की बात पूरी तरह इनकार कर दिया। इस अफेयर जुड़े विवादों ने प्रतिभा की साफ-सुथरी छवि को काफी नुकसान पहुंचाया
धीरे-धीरे फिल्म मेकर्स ने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी और उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने बंद हो गए। एक बेहतरीन शुरुआत के बाद भी उनका फिल्मी करियर बहुत छोटा रहा और वह मुख्यधारा के सिनेमा से पूरी तरह दूर हो गईं।
