Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Salman Khan Post: अकेलेपन की खबरों पर सलमान खान का रिएक्शन, बोले- मेरे पास परिवार और दोस्तों का साथ है

Salman Khan Lonely Note: सलमान खान ने अकेलेपन वाले वायरल बयान पर सफाई देते हुए कहा कि वह अकेले नहीं हैं। कभी-कभी उन्हें सिर्फ अपनी सोशल बैटरी रिचार्ज करने के लिए अकेले समय चाहिए होता है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 19, 2026 | 11:51 AM

सलमान खान (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Salman Khan Alone Post: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने सोमवर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने अकेलेपन को लेकर एक बयान था। अब उसी को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि अकेलेपन को लेकर दिया गया उनका बयान सिर्फ एक सामान्य विचार था, न कि उनकी असल जिंदगी या किसी व्यक्तिगत समस्या का संकेत।

सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट साझा करते हुए लिखा कि अरे यार, मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था। मैं अकेला कैसे हो सकता हूं, जब मेरे पास इतना बड़ा परिवार और शानदार दोस्त हैं? मैं अकेलापन कैसे महसूस कर सकता हूं, जब मेरे पास आप लोग, आपकी शुभकामनाएं और दुआएं हैं? इतना सब होने के बावजूद अगर मैं फिर भी अकेला महसूस करूं, तो मैं दुनिया का सबसे बड़ा ‘ना-शुक्रा’ इंसान होऊंगा।

सलमान खान ने कही ये बात

सलमान खान ने आगे बताया कि कभी-कभी उनकी सोशल बैटरी खत्म हो जाती है और वह लोगों से ज्यादा बातचीत नहीं कर पाते। इसलिए वह कुछ समय अकेले बिताना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि कभी-कभी लोगों के साथ रहकर मैं थक जाता हूं, इसलिए मुझे कुछ समय अकेले चाहिए होता है। लोगों ने इसे बड़ी खबर बना दिया। मम्मी पूछ रही हैं, ‘क्या हुआ बेटा?’ तुम बस चिल करो।

सम्बंधित ख़बरें

Pati Patni Aur Woh Do Collection: मंडे टेस्ट में पास हुई ‘पति पत्नी और वो दो’, चौथे दिन कमाए इतने करोड़

2500 रुपये लेकर मुंबई आए थे Nawazuddin Siddiqui, बिस्किट खाकर करते थे गुजारा, आज है बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!

एक दौर ऐसा भी: जब सड़कों पर दौड़-दौड़ कर पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, कयामत से कयामत तक का पुराना वीडियो वायरल

Arre yaar Mai apne bare mai nahi baat kar raha tha. How can i be alone when i have such a large amazing family n friends n how can I be lonely when I have u guys,your wishes n Duas, I would be the biggest na shukra ever.
Kabhi Kabhi logon ke saath reh kar pak jaata hun, isliye…
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 18, 2026

ये भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh Do Collection: मंडे टेस्ट में पास हुई ‘पति पत्नी और वो दो’, चौथे दिन कमाए इतने करोड़

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म

बता दें कि इससे पहले सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अकेले होने और अकेलापन महसूस करने के बीच के अंतर को समझाते हुए एक पोस्ट किया था, जिसके बाद एक्टर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। इसके बाद उन्हें अपनी बात स्पष्ट करने के लिए एक और पोस्ट करना पड़ा। एक्टर जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे। यह फिल्म मूल रूप से 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन देरी के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया है। इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह जून से लेकर अगस्त के बीच सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

Salman khan lonely viral post upcoming movie bollywood news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2026 | 11:51 AM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Salman Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.