-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Salman Khan Is Fond Of Painting There Is A Unique Collection Of Paintings Made By Him In His Farmhouse In Panvel
Salman Khan Birthday: पेंटिंग के शौकीन हैं एक्टर, पनवेल के फार्म हाउस में है उनकी बनाई पेंटिंग का नायाब संग्रह
- Written By: अदिति भंडारी
सलमान खान का पनवेल फार्महाउस उनकी जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां वे अपने शौक और रुचियों को पूरा करते हैं। यहाँ की शांति और सुंदरता उन्हें अपने व्यस्त जीवन से दूर रखती है।

Salman Khan Birthday: पेंटिंग के शौकीन हैं एक्टर, पनवेल के फार्म हाउस में है उनकी बनाई पेंटिंग का नायाब संग्रह (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड स्टार सलमान खान हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। साथ ही वे अपनी नई फिल्म सिकंदर के लिए काफी चर्चा में हैं, जिसका टीज़र आज रिलीज होने वाला है। फिल्मी सितारे हमेशा अपने महंगे घरों के लिए चर्चा में रहते हैं। चाहे वो शाहरुख खान का मन्नत हो या अमिताभ बच्चन का जलसा, हमेशा लोगों का ध्यान खींचते हैं। इस लिस्ट में सलमान खान भी पीछे नहीं हैं। वे अपने परिवार के साथ मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। इतना ही नहीं, उनका पनवेल में एक फार्म हाउस भी है।
सलमान खान ने ये फार्म हाउस अपनी बहन अर्पिता के नाम पर लिया था, जिसका नाम भी अर्पिता फार्म्स रखा गया था। कोरोना महामारी के समय जब सभी अपने-अपने घरों में कैद थे, उस समय सलमान खान अपने फार्म हाउस में मजे कर रहे थे। एक्टर के इस हाउस में उनके पेंटिंग के शौक को भी देखा जा सकता है। उनके इस विला में उनके द्वारा बनाई गई कई तस्वीरें लगी हुई हैं। आइए जानते हैं उनके इस फार्म हाउस के बारे में।
80 करोड़ का है ये फार्म हाउस
सलमान खान का ये फार्म हाउस 150 एकड़ में फैला हुआ है। इस आलीशान पनवेल फार्म हाउस में लग्जरी सुविधाएं हैं। जिसमें जिम से लेकर प्राइवेट पूल तक सब कुछ है। मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, ये फार्म हाउस 80 करोड़ का है।
सम्बंधित ख़बरें
The Alliance में पहुंचे सलमान खान का छलका दर्द, सभी कंटेस्टेंट्स के साथ शेयर किया जेल का एक्सपीरियंस
मेरे भाई ने बहुत कुछ झेला है… सलमान खान के बयान से फिर चर्चा में आया सोहेल-सीमा का रिश्ता
Salman Khan Alliance Promo: रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में है, अलायंस में सलमान खान का बयान सुनकर चौंके फैंस
‘भाई के दोहे’ हुए वायरल! सलमान खान के ट्वीट्स की किताब ने बटोरी सुर्खियां, इंटरनेट पर मचा दिया तहलका
जिम से लेकर स्विमिंग पूल तक सुविधाएं
सलमान खान अपने फिटनेस का काफी ध्यान रखते हैं, इसलिए उन्होंने अपने फार्म हाउस में जिम भी रखा है। वे SK27 जिम की फ्रैंचाइज के मालिक हैं। इस फार्म हाउस में आलीशान कमरे हैं। यहाँ एक लग्जरी बंगला भी है। सलमान खान को घोड़े की सवारी करना पसंद है, इसलिए उन्होंने अपने फार्म हाउस में घोड़ों का अस्तबल भी बनवाया हुआ है।
भाईजान का पेंटिंग का शौक
सलमान खान एक बेहतरीन एक्टर के साथ-साथ एक बढ़िया पेंटर भी हैं। उनके इस टैलेंट के काफी लोग दीवाने हैं। सलमान खान ने इस साल जून में अपनी “यूनिटी” नाम की एक पेंटिंग को आर्टफाई नाम के इंस्टाग्राम चैनल की मदद से बेची है। इस पेंटिंग की कीमत करोड़ों में थी। इस पेंटिंग को सलमान खान ने 2022 में बनाया था। इसमें दो धर्मों के लोगों को साथ में देखा जा सकता है। दोनों अपने तरीके से सलाम और नमस्ते कर रहे हैं।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Salman khan is fond of painting there is a unique collection of paintings made by him in his farmhouse in panvel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
Aug 03, 2026 | 09:35 PMकैंसर से जंग के बीच छलका दीपिका कक्कड़ का दर्द, हॉस्पिटल में हुईं इमोशनल, बोलीं- बहुत हिम्मत रखनी है
Aug 03, 2026 | 09:29 PMमुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PMसावन में महामृत्युंजय मंत्र जपने से पहले जान लें ये नियम, एक छोटी-सी गलती भी कर सकती है पूरा पुण्य निष्फल
Aug 03, 2026 | 09:28 PMमौत के मुहाने से खींच लाए दमकल जवान! पुणे में उफनती नदी में फंसे युवक की यूं बचाई जान, लोगों ने बजाईं तालियां
Aug 03, 2026 | 09:24 PMकभी PM मोदी के जरिए हुई राजनीतिक एंट्री, अब भाजपा को हराकर बने विधायक; जानें प्रशांत किशोर का सियासी सफर
Aug 03, 2026 | 09:23 PMPoK Election में जितने के बाद नवाज शरीफ को PM बनाएंगे शहबाज? पूरा करेंगे बड़े भाई का सपना
Aug 03, 2026 | 09:21 PMवीडियो गैलरी

दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM














