ईद और जन्मदिन पर बुलेट प्रूफ शीशे के पीछे होंगे सलमान खान, सुरक्षा के लिए घर की हुई किलाबंदी
सलमान खान की सुरक्षा को और कड़ा करने के लिए उनके घर की किलाबंदी कर दी गई है। बालकनी पर बुलेट प्रूफ शीशे लगाए गए हैं, ताकि इत्मीनान से वह ईद और जन्मदिन के मौके पर फैंस से रूबरू हो सकें।
- Written By: अनिल सिंह
बुलेट प्रूफ शीशों से हुई सलमान खान के घर की किलाबंदी
मुंबई: अपने ही घर की बालकनी में अगर कोई ना जा सके तो इससे बड़ा खौफ और क्या होगा, कुछ ऐसी ही मजबूरी से बॉलीवुड के भाईजान बीते दिनों गुजर रहे थे। लेकिन इसका भी तोड़ निकल आया है। सलमान खान के घर को बुलेट प्रूफ बनाने की कोशिश की गई है। जिस बालकनी से वह फैंस का अभिवादन स्वीकार करते थे अब उसे बुलेट प्रूफ शीशे से ढक दिया गया है। रविवार को खबर आई थी कि सलमान खान की घर का रिनोवेशन चल रहा है। खिड़कियों को बदला जा रहा है। बालकनी की एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें बुलेट प्रूफ शीशा दिखाई दे रहा है। मतलब अब सलमान खान बालकनी में सुकून के पल बिता सकते हैं और ईद, जन्मदिन के मौके पर अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार कर सकते हैं।
सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। वहीं वह बिग बॉस की शूटिंग में भी हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच बिश्नोई गैंग की तरफ से मिली धमकियां ने उन्हें बीते साल काफी परेशान किया था। साल 2024 में सलमान खान को लगातार धमकियां मिलती रही। 2024 में ही अप्रैल के महीने में उनके घर पर फायरिंग की घटना हुई और 2024 में ही उनके करीबी माने जाने वाले बाबा सिद्दीकी की निर्मम हत्या की गई। इन सभी वारदातों ने सलमान खान और उनके परिवार को भी खौफ में डाल दिया था।
ये भी पढ़ें- स्पाइडर मैन कपल ने की सगाई, इंगेजमेंट में घर वाले भी नहीं थे मौजूद
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Controversy: ‘यहां का माहौल नेगेटिव है…’ सोहेल खान का छलका दर्द, शो में कही दिल की बात
Sangeeta Bijlani: सलमान के साथ छप गए थे शादी के कार्ड, फिर क्यों टूटा रिश्ता; ब्रेकअप के बाद भी कायम है दोस्ती
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
सलमान खान की ‘सुल्तान’ के लिए पहली पसंद थीं कंगना रनौत, जानें आखिर क्यों ठुकरा दिया था सुपरहिट फिल्म का ऑफर
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ाया गया। आपको बता दें कि सलमान खान को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से वाय प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद इसमें सुरक्षा का एक और घेरा बढ़ाया गया है। वहीं उनके घर पर भी सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महाराष्ट्र सरकार की तरफ से मिली सरकारी सुरक्षा के अलावा भी सलमान खान की अपनी खुद की सुरक्षा प्रणाली है, जिसे बॉडीगार्ड शेरा हैंडल करते हैं। अब उनके घर में भी मौजूदा हालात को देखकर बड़ी तब्दीलियां की गई है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि 2025 सुरक्षा के लिहाज से सलमान खान के लिए अच्छा साल साबित होगा।
