Sikandar OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी ‘सिकंदर’! जानें कहां देख सकते हैं फिल्म?
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं अब खबरें है कि फिल्म थिएटर में धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म कब और कहां रिलीज होगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
सिकंदर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ हाल ही में थिएटर में दस्तक दी है। हालांकि, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, सिकंदर ने शुरुआती दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिल रही है।
मेकर्स को उम्मीद थी कि ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना ने अहम रोल प्ले किया है और इसका निर्देशन ए आर मुरुगादॉस ने किया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान अभिनीत इस फिल्म ने दुनियाभर में पहले दिन 54 करोड़ रुपये की कमाई की थी। खास बात ये है कि सिकंदर के जरिए भाईजान ने डेढ़ साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की। लेकिन इसे क्रिटक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। सलमान खान की यह फिल्म पिछले कई सालों में सबसे कम ओपनिंग करने वाली फिल्मों में से एक है। अगर आप भी ये इंतजार कर रहे थे कि सिकंदर आखिर ओटीटी पर कब रिलीज होगी तो हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
Uorfi Javed ने रीक्रिएट की मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस, BTS वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
Mouni Roy Look: मौनी रॉय ने कान्स 2026 में डीपनेक गाउन में बिखेरा जलवा, ग्लैमरस लुक ने जीता फैंस का दिल
थिएटर वर्जन से देखे तो नेटफ्लिक्स एक्शन रोमांस मूवी का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर है। इस हिसाब से फिल्म आने वाले कुछ हफ्तों में इस पर रिलीज हो सकती है। फिलहाल आपको सलमान खान की लेटेस्ट रिलीज देखने के लिए एक महीने से ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है। हाल के रुझानों से पता चलता है कि थियेटर मूवी की ओटीटी रिलीज आमतौर पर छह-आठ सप्ताह के बीच होती है। इसलिए, हम उम्मीद कर सकते हैं कि सिकंदर 11 मई से 25 मई के बीच ओटीटी पर आएगी। विशेष रूप से, सिकंदर की ओटीटी रिलीज की तारीख अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सिकंदर का मुख्य किरदार संजय राजकोट है, जिसे सिकंदर यानि सलमान खान के नाम से भी जाना जाता है राजकोट का राजा है। आम लोग उसके वीरतापूर्ण कार्यों के लिए उसकी सराहना करते हैं। सिकंदर के अपरंपरागत न्याय के कामों के कारण पुलिस में उसके खिलाफ अनगिनत शिकायतें दर्ज की गई हैं, लेकिन कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। रश्मिका मंदाना ने उनकी पत्नी सैसरी राजकोट का किरदार निभाया है।
हालांकि, चीजें तब और भी खराब हो जाती हैं जब संजय का सामना अर्जुन प्रधान (प्रतीक बब्बर) से होता है, जो खुद एक भ्रष्ट मंत्री राकेश प्रधान (सत्यराज) का बेटा है। वह संजय का सबसे बड़ा दुश्मन है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या संजय अपने दुश्मन को हरा पाएगा?
