दिल से सोचते हैं, इसलिए फंस जाते हैं…’ Salman Khan को लेकर दोस्त ने खोले बचपन के राज
Salman Khan Childhood Memories: सलमान खान के बचपन के दोस्त मास्टर राजू ने भाईजान को लेकर कई अनसुने किस्से साझा किए। उन्होंने सलमान के स्वभाव, विवादों और इमोशनल फैसलों पर खुलकर बात की।
- Written By: स्नेहा मौर्या
सलमान खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Salman Khan Bandra Upbringing Stories: बॉलीवुड में दोस्ती की मिसालें कम ही देखने को मिलती हैं, लेकिन सलमान खान और मास्टर राजू (राजू श्रेष्ठ) की दोस्ती वक्त की कसौटी पर खरी उतरी है। दोनों का रिश्ता सिर्फ फिल्मी दुनिया तक सीमित नहीं, बल्कि बचपन से जुड़ा हुआ है। मुंबई के बांद्रा में साथ पले-बढ़े इन दोनों दोस्तों ने जिंदगी के कई पड़ाव साथ देखे हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मास्टर राजू ने सलमान खान के साथ बिताए पुराने दिनों को याद किया और कई दिलचस्प बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि वह सलमान को फिल्मों में आने से भी पहले से जानते हैं। उनके मुताबिक, सलमान हमेशा से ही बेफिक्र और खुले दिल के इंसान रहे हैं।
सलमान खान के दोस्त ने किया शॉकिंग खुलासा
राजू ने बताया कि जब सलमान ‘पत्थर के फूल’ की शूटिंग कर रहे थे, तब भी दोनों का साथ बना रहा। शूटिंग से पहले सलमान बैंडस्टैंड पर स्केटिंग की प्रैक्टिस करते थे और राजू साइकिल चलाते हुए उनके साथ रहते थे। दोनों की ये दोस्ती स्टारडम से पहले की है, जब जिंदगी बेहद साधारण हुआ करती थी।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
सलमान के स्वभाव को लेकर राजू ने कहा कि वह बेहद खुशमिजाज और साफ दिल इंसान हैं। वह कोई भी बात सोच-समझकर कहने वालों में से नहीं हैं। सलमान पहले दिल की सुनते हैं, बाद में दिमाग की। शायद यही वजह है कि वह कई बार विवादों में भी फंस जाते हैं।
एक्टर की लाइफ को लेकर कही ये बात
राजू ने यह भी माना कि सलमान खान ने अपनी जिंदगी में कुछ ऐसे फैसले लिए, जिनकी वजह से उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि सलमान अपनी भावनाओं पर हमेशा नियंत्रण नहीं रख पाए। गुस्से में वह कभी-कभी हद पार कर देते थे। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि सलमान का दिल बहुत साफ है और वह चालाकी या साजिश में यकीन नहीं रखते।
ये भी पढ़ें- RSS के मंच पर सलमान खान, एकनाथ शिंदे ने विरोधियों को दिया करारा जवाब, कहा- वो भारतीय हैं, इसमें गलत क्या है?
पुरानी रिपोर्ट्स में 2002 के एक चर्चित विवाद का जिक्र मिलता है, जब ब्रेकअप के बाद सलमान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के घर के बाहर पहुंचे थे। हालांकि राजू ने किसी खास घटना का नाम नहीं लिया। मास्टर राजू की बातों से इतना जरूर साफ है कि सुपरस्टार बनने से पहले भी सलमान वैसे ही थे भावुक, बेबाक और दिल से फैसले लेने वाले।
