Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Stars Bad Habits: कोई खाता है कपड़े तो कोई चबाता है नाखून, इन बुरी आदतों से परेशान हैं ये बॉलीवुड स्टार्स

Bollywood Stars Bad Habits: आम इंसान हो या खास बुरी आदतें सभी के लिए परेशानी का सबब बनती हैं। सलमान खान से करीना कपूर तक बॉलीवुड के कई स्टार हैं जो अपनी बुरी आदतों की वजह से परेशान हो चुके हैं।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Apr 09, 2025 | 12:48 PM

सलमान खान से करीना कपूर तक, इन बुरी आदतों से परेशान हैं बॉलीवुड स्टार्स

Follow Us
Close
Follow Us:

Bollywood Stars Bad Habits: सलमान खान से लेकर करीना कपूर तक, जॉन अब्राहम से लेकर शाहरुख खान तक, बॉलीवुड के कई कलाकार ऐसे हैं, जो अपनी बुरी आदतों की वजह से मुश्किलों का सामना कर चुके हैं। कुछ कलाकारों को कपड़ा चबाने की आदत है, तो कोई घबराहट में नाखून चबाने लगता है। कोई बैठे-बैठे पैर हिलाता है, तो कुछ अपने नशे की आदतों को लेकर परेशानी का सामना करते हैं। आइए जानते हैं वह कौन से कलाकार हैं, जिन्हें बुरी आदतों से निपटने के लिए काफी जूझना पड़ा है।

करीना कपूर को नाखून चबाने की आदत है
एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब वह घबराहट महसूस करती हैं, तो वह तेजी से नाखून चबाने लगती है।

ये भी पढ़ें- आयुष्मान खुराना से अभिनव कश्यप तक, रियल लाइफ में स्पर्म डोनेट कर चुके हैं ये सितारे

सम्बंधित ख़बरें

तमन्ना से सारा-श्रीनिधि तक…महाशिवरात्रि पर ईशा सेंटर में जमकर थिरकीं, वायरल वीडियो देख फैंस ने लुटाया प्यार

T20 World Cup 2026 जीत के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट-अनुष्का शर्मा, नो-मेकअप लुक से फैंस हुए इंप्रेस

राजपाल यादव की बेल पर आज सुनवाई, क्या तिहाड़ से होगी घर वापसी या जेल में ही कटेगी रात?

भारतीय सिनेमा का वो जादूगर, जिसने लिखी थी पहली फिल्म की स्क्रिप्ट, जानिए दादा साहब फाल्के की कहानी

आमिर खान को नहाना पसंद नहीं है
आमिर खान के बारे में उनकी पूर्व पत्नी किरण राव ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। किरण राव ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि आमिर खान नहाने से बचते हैं, उन्हें नहाना पसंद नहीं है। किरण राव की यह बातें सुनकर न सिर्फ आमिर खान के फैंस हैरान रह गए बल्कि इस बात ने एक्टर की हाइजीन को लेकर भी सवाल उठा दिया था।

जॉन अब्राहम को पैर हिलाने की बुरी आदत है
जॉन अब्राहम बॉलीवुड के चॉकलेट हीरो के तौर पर पहचाने जाते हैं, आजकल वह देशभक्ति वाली फिल्में कर रहे हैं। जॉन अब्राहम को तनाव में पैर हिलाने की बुरी आदत है, जिसको वह छोड़ना चाहते हैं लेकिन उन्होंने बताया है कि वह ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।

शाहरुख खान को सिगरेट पीने की बुरी आदत थी
वह एक के बाद एक लगातार सिगरेट पीने के लिए पहचाने जाते थे। लेकिन अब एक्टर ने कुछ दिन पहले ही दावा किया है कि उन्होंने अपनी इस बुरी आदत को हमेशा के लिए छोड़ दिया है। उनकी इस बात से उनके फैंस काफी प्रभावित हुए।

सलमान खान को तनाव में कपड़ा चबाने की बुरी आदत है
इस बात का खुलासा उन्होंने किसी इंटरव्यू में नहीं किया था, बल्कि वह एक आयोजन में अपनी कमीज चबाते हुए नजर आए थे, संजय दत्त भी एक बार कैंसर के लिए जागरूकता फैलाने वाले एक कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां वह गुटखा का पैकेट फाड़ कर गुटखा खाते हुए नजर आए, इसके बाद उनकी खूब फजीहत भी हुई थी, नशे की लत ने फरदीन खान की जिंदगी तबाह कर दी थी लेकिन वो अब नशे की लत से बाहर निकल चुके हैं।

Salman khan chew cloth aamir khan dont want to bath bollywood stars bad habits

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 09, 2025 | 12:48 PM

Topics:  

  • Aamir Khan
  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Kareena Kapoor Khan
  • Salman Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.