सलमान खान ने शेयर की धांसू तस्वीर, बर्थडे पर मिले प्यार के लिए फैंस को यूं कहा धन्यवाद
Salman Khan Thank You Post: 60वां जन्मदिन मनाने के बाद सलमान खान ने फैंस को खास संदेश दिया है। भाईजान ने मिले प्यार के लिए धन्यवाद कहा, वहीं ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
सलमान खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Salman Khan Upcoming Movie Battle of Galwan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने 28 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। यह दिन उनके चाहने वालों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं रहा। देश-विदेश से फैंस, सेलेब्स और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया पर भाईजान को ढेरों शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन के जश्न के बाद अब सलमान खान ने खुद सामने आकर मिले प्यार और दुआओं के लिए सभी का आभार जताया है।
सलमान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी एक खास तस्वीर शेयर की। इस पोस्ट के साथ उन्होंने फैंस के लिए दिल छू लेने वाला संदेश भी लिखा। सलमान ने लिखा, “आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है। भगवान आप सभी को अच्छी सेहत और खुशियां दें।”
सलमान का यह मैसेज सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने एक बार फिर कमेंट्स के जरिए भाईजान के लिए प्यार लुटाया और उन्हें लंबी उम्र और अच्छी सेहत की दुआएं दीं।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
फैंस के लिए किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं था जन्मदिन
सलमान खान का जन्मदिन हर साल खास होता है, लेकिन इस बार 60वें जन्मदिन को लेकर उत्साह कुछ ज्यादा ही देखने को मिला। मुंबई से लेकर सोशल मीडिया तक, हर जगह भाईजान के पोस्टर, वीडियो और ट्रेंड्स छाए रहे। कई फैन क्लब्स ने केक काटकर और खास वीडियो बनाकर सलमान का जन्मदिन सेलिब्रेट किया।
‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आएंगे सलमान खान
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आ सकते हैं। यह फिल्म साल 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हुए ऐतिहासिक संघर्ष पर आधारित है।
जून 2020 में नियंत्रण रेखा यानी LAC पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई इस झड़प ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। 15 जून को हुए इस टकराव में भारतीय सेना के कई जवान शहीद हुए थे। फिल्म में इस संवेदनशील और साहसिक घटना को बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें- शाकाहारी लोग नस्लवादी होते हैं! रणबीर कपूर के अंकल कुणाल कपूर ने दिया अजीब सा तर्क
2026 में हो सकती है रिलीज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बैटल ऑफ गलवान’ साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। फिल्म को लेकर फैंस में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। सलमान खान का दमदार अवतार और देशभक्ति से जुड़ी कहानी दर्शकों के लिए खास होने वाली है। 60 की उम्र में भी सलमान खान का स्टारडम और फैंस का प्यार यह साबित करता है कि भाईजान आज भी बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं।
