Salim Khan Health: ब्रेन क्लॉट के बाद अब बेहतर हैं सलीम खान, जल्द घर लौट सकते हैं सलमान खान के पिता
Salim Khan Hospitalized: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान की सेहत में अब काफी सुधार बताया जा रहा है। ब्रेन क्लॉट की समस्या के कारण उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
- Written By: सोनाली झा
सलीम खान (फोटो-सोशल मीडिया)
Salim Khan Brain Clot Treatment: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान की सेहत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले करीब दो हफ्तों से मुंबई के मशहूर लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती सलीम खान की तबीयत में अब काफी सुधार बताया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार अगर सब कुछ ठीक रहा, तो उन्हें इसी हफ्ते अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग उनकी सेहत को लेकर चिंतित थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 90 वर्षीय सलीम खान को ब्रेन क्लॉट यानी दिमाग में खून का थक्का जमने की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह स्थिति काफी गंभीर मानी जाती है, इसलिए डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी।
खान परिवार के लिए मुश्किल समय
अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया और समय पर इलाज मिलने की वजह से उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार होने लगा। बताया जा रहा है कि अब उनका क्लॉट सफलतापूर्वक ट्रीट कर लिया गया है और उनकी सेहत पहले से काफी बेहतर है। यह समय पूरे खान परिवार के लिए काफी मुश्किल भरा रहा। सलमान खान समेत परिवार के अन्य सदस्य लगातार अस्पताल में आकर उनका हालचाल लेते रहे। परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, अब सलीम खान की हालत स्थिर है और डॉक्टर जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज करने पर विचार कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
राम चरण-जाह्नवी कपूर की Peddi ने फिर मारी बाजी, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai और Bandar के बीच दिखा बड़ा अंतर
Sunita Ahuja Pet Dog: पेट डॉग पर बरसा सुनीता आहूजा का प्यार, बोलीं- सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी
दिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं
वीकेंड पर नहीं चला Bharat Bhhagya Viddhaata का जादू, दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये के पार पहुंची फिल्म
डॉक्टरों का जताया आभार
बताया जा रहा है कि अगर उनकी सेहत इसी तरह ठीक रहती है, तो अगले तीन से चार दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। इस खबर से खान परिवार ने राहत की सांस ली है। सलीम खान की सेहत में सुधार के बाद परिवार ने अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का आभार जताया है। उन्होंने इस मुश्किल समय में सलीम खान की अच्छी देखभाल करने के लिए पूरी टीम की सराहना की। इससे पहले जब अस्पताल की ओर से सलीम खान का हेल्थ अपडेट सार्वजनिक किया गया था, तब सलमान खान ने इस पर नाराजगी जताई थी और कहा था कि यह परिवार का निजी मामला है।
फैंस कर रहे हैं जल्द ठीक होने की दुआ
जैसे ही सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई थी, सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं करनी शुरू कर दी थीं। गौरतलब है कि सलीम खान भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित लेखकों में गिने जाते हैं। उन्होंने शोले और दीवार जैसी कई ऐतिहासिक फिल्मों की कहानी लिखी है। अब उनके जल्द घर लौटने की खबर से फैंस काफी खुश हैं और हर कोई उनकी पूरी तरह से स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।
