ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की हालत में सुधार, जल्द मिल सकती है छुट्टी
Salim Khan Brain Hemorrhage: दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की सेहत में अब तेजी से सुधार हो रहा है। ब्रेन से जुड़ी समस्या के बाद उन्हें 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
- Written By: सोनाली झा
सलीम खान (फोटो-सोशल मीडिया)
Salim Khan Health Update: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की तबीयत में अब तेजी से सुधार हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 88 वर्षीय सलीम खान को अगले 3-4 दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। वे पिछले 21 दिनों से लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं। सलीम खान को 17 फरवरी की सुबह अचानक ब्रेन से जुड़ी समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सलीम खान को सुबह करीब 8:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया था। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम बनाई गई थी, जिसने उनकी स्थिति का लगातार आकलन किया। कुछ समय के लिए उनकी हालत गंभीर हो गई थी, जिसके चलते उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया और वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी रखा गया था। हालांकि इलाज और डॉक्टरों की निगरानी के बाद उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने लगा।
डॉक्टरों ने किया DSA टेस्ट
अब डॉक्टरों का कहना है कि उनकी सेहत पहले से काफी बेहतर है और अगर इसी तरह सुधार जारी रहा तो उन्हें जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। 18 फरवरी को अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने बताया था कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई है। डॉक्टरों के अनुसार, यह कोई सर्जरी नहीं बल्कि एक एडवांस्ड डायग्नोस्टिक टेस्ट है, जिससे दिमाग की नसों की स्थिति और संभावित ब्लॉकेज का पता लगाया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
हाल जानने पहुंचे कई सितारे
सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद बॉलीवुड के कई बड़े सितारे उनका हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे। सुपरस्टार आमिर खान भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। आमिर खान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह सलीम साहब से मिलने गए थे, लेकिन उस समय वह ICU में थे, इसलिए उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। आमिर ने कहा कि पूरा परिवार और उनके चाहने वाले उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा ने रवि किशन के डायलॉग को बना दिया कव्वाली, हंसी से लोटपोट हुआ पूरा शो
1960 के दशक से शुरू हुआ शानदार सफर
सलीम खान हिंदी सिनेमा के सबसे सम्मानित लेखकों में से एक माने जाते हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1960 के दशक में फिल्म बारात से एक अभिनेता के रूप में की थी। हालांकि फिल्मों में उन्हें ज्यादा बड़े रोल नहीं मिले। लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि उनकी असली ताकत लेखन में है। इसके बाद उन्होंने स्क्रिप्ट राइटिंग की ओर रुख किया और हिंदी सिनेमा को कई यादगार कहानियां दीं।
