सैफ अली खान को जब आया था हार्ट अटैक, खबर सुनते ही बिग बी पहुंचे थे अस्पताल
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी को सुबह करीब 3 बजे हमला हो गया। सैफ अली खान के घर पर चोरी के दौरान उन पर चाकू से हमला हो गया। इस दौरान सैफ अली खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- Written By: सोनाली झा
सैफ अली खान (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी को सुबह करीब 3 बजे हमला हो गया। सैफ अली खान के घर पर चोरी के दौरान उन पर चाकू से हमला हो गया। इस दौरान सैफ अली खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना गुरुवार 16 जनवरी को सुबह करीब 3 बजे हुई, जब एक अज्ञात चोर उनके बांद्रा स्थित घर में घुस आया। उस समय अभिनेता और उनके परिवार सो रहा था। हमले में घायल होने के बाद सैफ को इलाज के लिए उम्र के लीलावती अस्पताल ले जाया गया। अब वह खतरे से बाहर हैं।
साल 2007 में एक्टर सैफ अली खान को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबरों की माने तो उसे समय एक्टर को माइनर हाईटेक आया था, जिसके बाद उसकी हालत सेट हुई और उन्हें घर लाया गया था। लीलावती हॉस्पिटल के डीन डॉ एन त्रिवेदी ने इस बात की पुष्टि की थी कि सैफ खतरे से बाहर हैं, लेकिन उन्हें दो दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा। शुरुआत में सैफ ने ईसीजी करवाया। एक डॉक्टर्स की टीम ने एंजियोग्राफी की और उनकी हालात में स्थित बनाया था।
ये भी पढ़ें- सैफ पर हुए हमले से भड़कीं रवीना टंडन, महायुति सरकार को दिखाया आईना
सम्बंधित ख़बरें
KBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
आमिर खान बोले क्या सोचना पड़ेगा? अमिताभ बच्चन ने दिया मजेदार जवाब, KBC 18 के प्रोमो में सनी देओल भी आए नजर
अमिताभ बच्चन ने खोला भोजपुरी फिल्मों का राज, मेकअप आर्टिस्ट के साथ की थीं दो फिल्में, KBC में सुनाया किस्सा
‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए KBC 18 पहुंचेंगे सनी देओल-आमिर खान, अमिताभ बच्चन के शो को लेकर आई बड़ी अपडेट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ अली खान उस समय दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौट रहे थे। उन्होंने बाद में स्टारडम अवार्ड्स में प्रदर्शन के लिए अभ्यास भी किया था। शाम 5 बजे के आसपास उन्हें सीने में दर्द महसूस होने लगा। उनकी बहन एक्ट्रेस सोहा अली खान ने इस घटना के लिए ज्यादा काम और थकान को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि एक्टर लगातार काम कर रहे हैं। वह दक्षिण अफ्रीका के रात 1:30 बजे पहुंचे और तुरंत स्टारडम अवार्ड्स के लिए रिहर्सल करने के लिए बांद्रा-कुर्ला कंपलेक्स के एमएमआरडीए मैदान में चले गए।
सैफ के अस्पताल में भर्ती होने की खबर तेजी से फैली, जिसके बाद बॉलीवुड की कई हस्तियां उनसे मिलने पहुंचीं। पुरस्कार समारोह में शामिल हुई एक्टर अमिताभ बच्चन और संजय दत्त खबर सुनते ही अस्पताल पहुंचे। फरदीन खान, प्रीति जिंटा, कुणाल कोहली और जैकी श्रॉफ सहित बाकी लोग भी उनका हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।
