बीमा कंपनी लिए सैफ अली खान का क्लेम बनेगा हलक की हड्डी! AMC ने IRDAI से पूछा सवाल
Saif Ali Khan Insurance Claim: सैफ अली खान के क्लेम को पास करना बीमा कंपनी के लिए हलक की हड्डी बन सकता है। एएमसी ने आईआरडीएआई से सवाल पूछा है।
- Written By: अनिल सिंह
सैफ अली खान के क्लेम पर AMC ने IRDAI से पूछा सवाल
मुंबई: सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में अभी जांच पूरी नहीं हुई, लेकिन उससे पहले ही बीमा कंपनी ने लाखों का क्लेम पास कर दिया। अब ये मामला सवालों के घेरे में आ गया है। एएमसी (AMC) यानी एसोसिएशन आफ मेडिकल कंसल्टेंट्स ने आईआरडीएआई (IRDAI) यानी भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण से सवाल पूछा है कि बिना मामले की जांच पूरी हुई एक्टर का हॉस्पिटल का क्लेम आसानी से कैसे पास हो गया? ऐसे में यह कहा जा सकता है कि यह मामला बीमा कंपनी की हालत की हड्डी बन सकता है।
सोशल मीडिया पर आम जनता लगातार इस विषय पर चर्चा कर रही है कि सैफ अली खान के मामले में बहुत आसानी से और बहुत जल्दी क्लेम पास कर दिया गया। जबकि आम जनता के साथ ऐसा नहीं होता उन लोगों को क्लेम पास होने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। लोग इसे भेदभाव का मामला बता रहे हैं। ऐसे में अब यह देखना होगा कि आईआरडीएआई इस मामले पर क्या सफाई देती है। क्योंकि एएमसी ने आईआरडीएआई से सवाल पूछा है और अब आईआरडीएआई बीमा कंपनी से सवाल पूछ सकती है।
ये भी पढ़ें- The Delhi Files Teaser out: मिथुन चक्रवर्ती का लुक और संविधान का पाठ, दर्शक बोले- सुपरहिट
सम्बंधित ख़बरें
समुद्र किनारे सैफ अली खान का स्टाइलिश अंदाज देख फिदा हुईं करीना कपूर, बोलीं- गर्मियां अच्छी बीत रही हैं
‘हैवान’ में खतरनाक नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, सैफ अली खान बोले- इस बार सब कुछ अलग होगा
Haiwaan Release Date: ‘हैवान’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी फिर करेगी धमाका
सिर्फ एक्टिंग नहीं, रियल स्टेट से भी मालामाल हैं ये स्टार्स, हर महीने लेते है लाखों का किराया
एएमसी द्वारा लिखे गए लेटर में इसे मेडिकल इंश्योरेंस इंडस्ट्री में भेदभाव का उदाहरण बताया गया है। लेटर में यह बात कही गई है कि हाई प्रोफाइल लोगों और कॉर्पोरेट पॉलिसी होल्डर को अक्सर बड़ी रकम का क्लेम आसानी से मिल जाता है। लेकिन आम जनता इसी तरह का क्लेम पाने के लिए लंबा इंतजार करती है। आखिर ऐसा क्यों होता है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें बताया गया था कि सैफ अली खान के अस्पताल का बिल 36 लाख के आसपास आया है। जिसमें से 24 लाख का क्लेम तुरंत पास हो गया और इसी को लेकर सोशल मीडिया पर आम लोगों के बीच नाराजगी देखी जा रही है और इस पर लोग तेजी से बहस कर रहे हैं।
