The Delhi Files Teaser out: मिथुन चक्रवर्ती का लुक और संविधान का पाठ, दर्शक बोले- सुपरहिट

The Delhi Files Teaser out: विवेक रंजन अग्निहोत्री की बहुचर्चित फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' का टीजर जारी हो गया है। इसमें मिथुन चक्रवर्ती थके हुए और लड़खड़ाते हुए दिखाई दिए हैं। वह संविधान का पाठ पढ़ रहे हैं।
The Delhi Files Teaser out on Republic Day Mithun Chakraborty
द दिल्ली फाइल्स के टीजर में मिथुन चक्रवर्ती का अंदाज देख फिदा हुए फैंस
Published on
Updated on

मुंबई: विवेक रंजन अग्निहोत्री की बहुचर्चित फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' का टीजर जारी हो चुका है। टीजर देखकर दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर बेताबी साफ देखने को मिल रही है।  दर्शकों ने फिल्म मेकर से गुजारिश की है कि इस फिल्म को अन्य भाषा में भी रिलीज किया जाए, ताकि ये कहानी देश भर में मौजूद विभिन्न भाषी लोगों तक आसानी से पहुंच सके। हर कोई भारत के संघर्ष को देखना चाहता है। टीजर में मिथुन चक्रवर्ती बेहद थके हुए नजर आ रहे हैं और वह लड़खड़ाती जुबान के साथ संविधान का पाठ पढ़ रहे हैं। मिथुन चक्रवर्ती की इस अदा ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

आई एम बुद्धा नाम के यूट्यूब चैनल पर द दिल्ली फाइल्स फिल्म का ऑफिशियल टीजर जारी किया गया है। 2 मिनट 21 सेकंड का यह टीजर है। इस टीजर में आप देख सकते हैं मिथुन चक्रवर्ती बहुत ज्यादा थके हुए नजर आ रहे हैं। टीजर की शुरुआत संविधान का पाठ पढ़ाते हुए मिथुन चक्रवर्ती के साथ होती है। लेकिन उनकी जुबान लड़खड़ा रही है।

वह संविधान का पाठ पढ़ रहे हैं और इसमें वह बता रहे हैं कि हम भारत के लोग, हम लोग ही संविधान के आधार हैं, भारतीय संविधान जनता को समर्पित है, संविधान की शक्ति सीधे जनता से प्राप्त होती है। भारत को एक समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य बनाना, सभी नागरिकों को प्रतिष्ठा और अवसर की सामान्य देना, सभी नागरिकों को न्याय, आजादी, बंधुत्व और समानता देना, व्यक्ति की गरिमा और देश की एकता को बनाए रखना, देश की अखंडता को सुनिश्चित करना, यह सब कुछ भारत के संविधान में निहित है और यही भारत के संविधान का असली मतलब है। 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ था।

टीजर देखकर दर्शकों ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है। सभी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म रिलीज होने के पहले ही से सुपरहिट बताया जा रहा है। आपको बता दे की द दिल्ली फाइल्स फिल्म 15 अगस्त 2025 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में बंगाल के संघर्ष को दिखाया गया है। फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की उत्सुकता टीजर देखने के बाद साफ नजर आ रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com