सैफ अली खान को अस्पताल से मिलेगी छुट्टी, शहजाद के साथ पुलिस रीक्रिएट करेगी क्राइम सीन
सैफ अली खान को आज शाम तक लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। वो घर पर बेड रेस्ट करेंगे। इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को लेकर क्राइम सीन को भी रीक्रिएट करेगी।
- Written By: अनिल सिंह
लीलावती से आज डिस्चार्ज होंगे सैफ अली खान
मुंबई: सैफ अली खान पर 15 जनवरी की रात हमला हुआ। घर में चोरी की कोशिश कर रहे आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद ने सैफ अली खान पर हमला किया था। चाकू से किए गए इस हमले की वजह से सैफ अली खान बुरी तरह से जख्मी हो गए। इसके बाद घायल अवस्था में उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां सर्जरी के बाद अब उनकी हालत स्थिर है और जख्म तेजी से रिकवर हो रहा है। सोमवार की शाम तक उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिल सकता है। इसी बीच पुलिस ने क्राइम सीन को मुख्य आरोपी के साथ रीक्रिएट करने का प्लान किया है।
सैफ अली खान के साथ हुई इस घटना की जानकारी जब पुलिस को मिली तो पुलिस ने तुरंत आरोपी की पहचान के लिए टीम बनाई और मुस्तैदी के साथ एक के बाद एक कई लोगों को गिरफ्तार किया और आखिरकार पुलिस को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ठाणे से मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हुई और उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जिसे 5 दिन की पुलिस से कस्टडी में भेजा गया है। पुलिस मुख्य आरोपी से मामले की पूछताछ कर रही है। आरोपी की शिनाख्त करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था।
ये भी पढ़ें- पुष्पा 2 के 46, इमरजेंसी और आजाद के 3 दिन, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में किसने भरी हुंकार?
सम्बंधित ख़बरें
‘हैवान’ में खतरनाक नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, सैफ अली खान बोले- इस बार सब कुछ अलग होगा
Haiwaan Release Date: ‘हैवान’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी फिर करेगी धमाका
सिर्फ एक्टिंग नहीं, रियल स्टेट से भी मालामाल हैं ये स्टार्स, हर महीने लेते है लाखों का किराया
Kunal Khemu @43: चाइल्ड एक्टिंग से बॉलीवुड स्टार बनने का सफर, संघर्षों से भरी रही Kunal Khemu की जिंदगी
लीलावती अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक सैफ अली खान की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्हें चलने फिरने में कोई दिक्कत नहीं है। उनके शरीर पर छह चोटों में से दो चोट गहरी थी। वहीं रीढ़ की हड्डी के पास चाकू का टुकड़ा फंसा था, जिसे सर्जरी करके बाहर निकल गया है। सैफ अली खान को 24 घंटे तक सघन चिकित्सा कक्ष में रखा गया था। बाद में उन्हें नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट किया गया। अब नॉर्मल वार्ड में भी उन्हें 2 दिन हो गए हैं। ऐसे में सोमवार शाम को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। शरीफुल इस्लाम शहजाद से पुलिस की पूछताछ में काफी कुछ निकाल कर सामने आया है। वहीं पुलिस अब इस मामले में क्राइम सीन को रीक्रिएट करने वाली है। आरोपी के साथ सैफ अली खान के घर क्राइम सीन रीक्रिएट किया जाएगा।
