खून से सना बदन, लेकिन शेर जैसी चाल…तैमूर का हाथ पकड़कर अस्पताल पहुंचे थे सैफ, डॉक्टर बोले- वो सच्चे फाइटर
बॉलीवुड के चहिते एक्टर सैफ अली खान अब उनके फैंस के लिए रियल लाइफ हीरो बन गए हैं। डॉक्टर ने मीडिया को बताया कैसे एक्टर खून से लथपथ होने के बावजूद अपने पैरों पर चलकर बेटे तैमुर का हाथ पकड़कर अस्पताल में दाखिल हुए थे।
- Written By: अदिति भंडारी
खून से सना बदन, लेकिन शेर जैसी चाल...तैमुर का हाथ पकड़कर अस्पताल पहुंचे थे सैफ (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में कल रात 16 जनवरी को अटैक हुआ। घर में चोरी करने के इरादे से आए शख्स के साथ एक्टर की हाथापाई हो गई, जिसमें एक्टर को गर्दन और रीढ़ की हड्डी में गहरी चोट आई। एक्टर को तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया। सर्जरी के बाद एक्टर की हालत में काफी सुधार बताया जा रहा है। सैफ अब खतरे से बाहर हैं।
लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने आज शुक्रवार को एक्टर का मेडिकल बुलेटिन जारी किया है, जिसमें डॉक्टर ने कहा है कि जब सैफ अस्पताल आए थे, तब वे खून से लथपथ थे। लेकिन वो शेर की तरह चल रहे थे। साथ ही सैफ अपने 8 साल के बेटे तैमूर का हाथ पकड़कर अस्पताल पहुंचे थे। वे खुद से चल रहे थे। कल उन्होंने असली हीरो की तरह काम किया है। वो एक रियल लाइफ हीरो हैं। वो अभी ठीक हैं। एक्टर को आईसीयू से स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। अभी हम चाहते हैं कि वो आराम करें।
डॉक्टर ने आगे कहा कि अभी हमने उनकी जांच की है। उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। वे वॉक भी कर रहे हैं। उनके घाव भर रहे हैं। उन्हें कुछ समय के लिए आराम करने की जरूरत है। उन्हें बैक की चोट का ध्यान रखना होगा, वरना इंफेक्शन होने का खतरा है। उन्हें मूवमेंट कम करना होगा। भगवान की कृपा से वो ठीक हैं। वो काफी खुश हैं। इंफेक्शन के डर से सैफ को विजिटर्स से दूर रहने को कहा गया है। उनकी प्रोग्रेस पर निर्भर करता है, वरना हम उन्हें 2-3 दिन में डिस्चार्ज कर देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Haiwaan First Look: हैवान का फर्स्ट लुक आउट, अक्षय कुमार और सैफ अली खान के खौफनाक अवतार ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
Saif Ali Khan On Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ने बदली सैफ की सोच, बोले- ‘धुरंधर से पहले और बाद का दौर अलग’
समुद्र किनारे सैफ अली खान का स्टाइलिश अंदाज देख फिदा हुईं करीना कपूर, बोलीं- गर्मियां अच्छी बीत रही हैं
‘हैवान’ में खतरनाक नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, सैफ अली खान बोले- इस बार सब कुछ अलग होगा
डॉक्टर्स ने एक्टर को 1 हफ्ते के लिए बेड रेस्ट करने की सलाह दी है। वे एक्टर की रिकवरी से संतुष्ट हैं। डॉक्टर ने बताया कि एक्टर को न्यूरोलॉजिकली कोई दिक्कत नहीं हुई है। डॉक्टर ने ये भी बताया कि एक्टर बहुत पॉजिटिव हैं।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
डॉक्टर ने आगे कहा कि एक्टर 2 मिमी से बच गए हैं। अगर चाकू छोड़ा और अंदर जाता, तो चोट गहरी हो सकती थी। साथ ही फिर उन्हें जान का खतरा भी हो सकता था। लेकिन अभी ऐसा कुछ नहीं है। उनकी हेल्थ में लगातार सुधार हो रहा है। यह देख उनके फैंस काफी खुश हैं। एक्टर को लोगों ने अब रियल लाइफ हीरो मान लिया है।
