-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sai Pallavi Old Interview Goes Viral Amid Ramayana Controversy Opens Up Her Struggles
मैंने बहुत कुछ झेला है… रामायण ट्रोलिंग के बीच सुर्खियों में साई पल्लवी, पुराने इंटरव्यू ने बटोरी लाइमलाइट
- Written By: यति सिंह
Sai Pallavi Struggle: फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर के बाद ट्रोलिंग का सामना कर रहीं साई पल्लवी का एक पुराना बयान सुर्खियों में है, जिसमें उन्होंने अपने लुक्स को लेकर झेले दर्द का खुलासा किया था।

रणबीर सिंह और साई पल्लवी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sai Pallavi Ramayana Controversy: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही भव्य फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर सामने आते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखा गया। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस साई पल्लवी को माता सीता के रूप में देखकर कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। उनके लुक्स और चेहरे को लेकर तरह-तरह की बातें बनाई जाने लगीं। इस ट्रोलिंग के बीच साई पल्लवी का एक पुराना इंटरव्यू अचानक सुर्खियों में आ गया है। इस पुराने बयान में साई पल्लवी ने उस गहरे मानसिक तनाव और तकलीफ का जिक्र किया था, जिससे वह अपने शुरुआती दिनों में गुजर चुकी हैं.
साई पल्लवी ने अपने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि एक वक्त ऐसा भी था जब वह अपनी स्कीन को लेकर बेहद असुरक्षित महसूस करती थीं। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘प्रेमम’ में काम करने से पहले वह चेहरे के मुंहासों से काफी परेशान रहती थीं और गोरा होने के लिए तरह-तरह की क्रीम का इस्तेमाल करती थीं। उन्हें लगता था कि लोग उनकी आंखों या हुनर को देखने के बजाय सिर्फ उनके चेहरे के दानों पर ध्यान देते हैं। इस हिचकिचाहट और शर्म के डर से वह खुद को कमरे में बंद रखती थीं और हफ्तों तक घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाती थीं।
दर्शकों के प्यार ने बदला नजरिया और दिया नया हौसला
अंधेरे से भरे इस दौर से निकलने में उनकी फिल्म ‘प्रेमम’ ने सबसे अहम भूमिका निभाई। इस फिल्म में दर्शकों ने बिना किसी भारी मेक-अप के उनके नेचुरल लुक को न केवल स्वीकार किया बल्कि उनकी एक्टिंग और सादगी की जमकर तारीफ भी की।
सम्बंधित ख़बरें
‘रामायण’ रिलीज से पहले विवादों में, रामलीला महासंघ ने ट्रेलर पर उठाए सवाल, मेकर्स को दी चेतावनी
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, चौथे दिन सबसे ज्यादा कमाई के साथ 250 करोड़ पार
‘भोजपुरी बवाल’ के पहले एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा, स्टार के गुस्से ने चौंकाए दर्शक
बिरयानी विवाद पर छलका प्रणित मोरे का दर्द, लाइव शो में फूट-फूटकर रो पड़े कॉमेडियन
लोगों से मिले इस अनपेक्षित प्यार ने उनके सोचने का जरिया पूरी तरह से बदल दिया। उन्हें अहसास हुआ कि असली सुंदरता किसी फेयरनेस क्रीम या बेदाग त्वचा में नहीं, बल्कि आत्मविश्वास में होती है। इस बदलाव ने आम किशोरों और युवाओं को भी अपनी खामियों के साथ खुद को स्वीकार करने की बड़ी प्रेरणा दी।
‘रामायण’ रणबीर कपूर के साथ दिखेंगी साई पल्लवी
सोशल मीडिया पर हो रही इस ट्रोलिंग के बावजूद फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी साई पल्लवी को चुना। उनका मानना है कि माता सीता के पवित्र और गंभीर रोल के लिए साई पल्लवी से बेहतर कोई और विकल्प हो ही नहीं सकता था।
ये भी पढ़ें: ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, चौथे दिन सबसे ज्यादा कमाई के साथ 250 करोड़ पार
करीब 4000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बन रही फिल्म ‘रामायण’ दो अलग-अलग भागों में दर्शकों के सामने आएगी। फिल्म का पहला हिस्सा इस साल दिवाली के खास मौके पर बड़े पर्दे पर दस्तक देगा, जबकि दूसरा भाग अगले साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा।
Sai pallavi old interview goes viral amid ramayana controversy opens up her struggles
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छात्रों या अपराधियों पर कार्रवाई? सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने सरकार से पूछे ये तीखे सवाल
Aug 03, 2026 | 03:26 PMराउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले से निराश विनेश फोगाट, सिस्टम पर उठाए सवाल; हाईकोर्ट में देंगी चुनौती
Aug 03, 2026 | 03:24 PMमुंबई BMC में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों का बढ़ा बैकलॉग, शादी, वीजा और एडमिशन की प्रक्रिया हो रही प्रभावित
Aug 03, 2026 | 03:23 PMमानसून सत्र 2026: सीएम योगी ने विपक्ष से की सहयोग की अपील, कहा- किसानों और युवाओं के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Aug 03, 2026 | 03:23 PMBhandara News: भंडारा में बनेगा लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे का भव्य स्मारक, पालकमंत्री पंकज भोयर की घोषणा
Aug 03, 2026 | 03:18 PMPM मोदी दिखाएं अपनी डिग्री, मैं दिखाऊंगा स्कॉलरशिप के कागज, पिता पर लगे आरोपों पर अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी
Aug 03, 2026 | 03:17 PMदूध से पैर धुलवाने वाले वीडियो पर नाना पटोले ने तोड़ी चुप्पी, बीजेपी ने बताया इसे कांग्रेस की विचारधारा
Aug 03, 2026 | 03:13 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














