सईद जाफरी (सौ.सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सईद जाफरी का आज बर्थ एनिवर्सरी है। सईद जाफरी का जन्म 8 जनवरी 1929 को पंजाब में हुआ था। सईद जाफरी आज भले ही वो हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी फ़िल्में आज भी लोगो को उनकी याद दिलाती है। सईद जाफरी को बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड एक्टर कहा जाता था। सईद जाफरी एक्टर के साथ राइटर और मिमिक्री आर्टिस्ट भी थे। इसलिए वह बड़ी आसानी से किसी भी तरह के किरादर में फिट हो जाते थे।
सईद जाफरी ने भारतीय सहित अमेरिकन और ब्रिटिश फिल्मों में भी काम किया था। पंजाब में जन्में सईद के पिता डॉ हामिद हुसैन जाफरी डॉक्टर थे। सईद ने देश के कई अलग अलग हिस्सों से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। बता दें कि, सईद ने 15 नवंबर 2015 को इस दुनिया को अलविदा कहा था। सईद का निधन उनके लंदन स्थित घर में ब्रेन हेमरेज से हुआ था। सईद जाफरी अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते थे। उन्हें कोई भी रोल मिले, वो चाहे छोटा हो या बड़ा। वो उस रोल को पूरी ईमानदारी के साथ निभाते थे।
ये भी पढ़ें- विनीत कुमार ने ‘मैच फिक्सिंग’ के बारे में की बात, बोले- सेना की वर्दी पहनने का सपना था
फिल्मों से अलावा सईद जाफरी की पर्सनल लाइफ में भी कुछ अलग रही। सईद जाफरी ने साल 1977 में रिलीज हुई फिल्म ‘शतरंज के खिलाड़ी’ में काम किया। यह फिल्म सत्यजीत रे की थी। सईद जाफरी ने इंग्लिश फिल्म ‘द गुरु’ से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उन्होंने कमाल की एक्टिंग की। इस फिल्म में उनके सामने दिग्गज एक्टर संजीव कुमार थे। इसके बाद उन्होंने चश्मेबद्दूर, मंडी, मासूम और राम तेरी गंगा मैली हो गई जैसी बड़ी और हिट फिल्मों में काम किया।
सईद जाफरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, उनकी गलती की वजह से उनकी शादीशुदा जिंदगी ख़राब हो गयी।वो चाहते थे कि, उनकी पत्नी महरुनिमा उर्फ़ मधुर जाफरी थोड़ी मॉडर्न बने मगर ऐसा ना पाकर उन्होंने अपनी वाइफ से किनारा करना शुरू कर दिया। वो अपनी पत्नी को कभी भी वो आज़ादी नहीं दे सके जिसकी वो हकदार थीं।
ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की हॉकी गर्ल सागरिका घाटगे शाही घराने से रखती है ताल्लुका