Shahrukh Khan Hockey Girl Sagarika Ghatge Belongs To A Royal Family
बर्थडे स्पेशल: शाहरुख खान की हॉकी गर्ल सागरिका घाटगे शाही घराने से रखती है ताल्लुक
सागरिका घाटके का जन्म 8 जनवरी 1986 को एक महाराष्ट्रीयन परिवार मे हुआ था। सागरिका आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही है। शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' में सागरिका घाटगे ने हॉकी खेलकर लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई।
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटके का आज जन्मदिन है। सागरिका का जन्म 8 जनवरी 1986 को एक महाराष्ट्रीयन परिवार मे हुआ था। सागरिका घाटके आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही है। शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में सागरिका घाटगे ने हॉकी खेलकर लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। बॉलीवुड और स्पोर्ट्स से खास ताल्लुक रखने वाली सागरिका घाटगे एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
सागरिका घाटके ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेटर जहीर खान से शादी कर सबको चौका दिया था। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शादी की कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपने फैंस को हैरान कर दिया था। उस समय दोनों की शादी चर्चा का विषय बन गई थी। हिंदी के अलावा सागरिका घाटके ने मराठी फिल्मों में भी अभिनय किया है। साल 2017 में भारतीय क्रिकेटर जहीर खान से शादी के बाद अभिनेत्री ने इंडस्ट्री से दूर बना ली।
सागरिका के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि वह एक्ट्रेस और मॉडल होने के साथ एक हॉकी प्लेयर भी रह चुकी हैं। फिल्मों के साथ एक्ट्रेस ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 6’ में भी नजर आ चुकी हैं। सागरिका जब पढ़ाई कर रही थीं। तब ही उन्हें एडवरटाइजमेंट और फिल्मों में काम करने का मौका मिला। सागरिका फिल्मी करियर के दौरान सागरिका जहिर खान से मिली थी। तब से एक्ट्रेस जाहिर खान को पसंद करने लगी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सागरिका की कॉमन फ्रेंड के जरिए एक पार्टी में जहीर खान से मुलाकात हुई थी। दोनों की अच्छी ट्यूनिंग हुई और फिट दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में जब सागरिका को जहीर खान संग देखा गया, तो दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें तेजी से वायरल हो गईं। इसके बाद दोनों अक्सर ही एक दूसरे संग स्पॉट होने लगे। ऐसे में दोनों को अपने रिश्ते को नाम देने में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
सागरिका और जहीर दोनों की कास्ट अलग थी। सागरिका और जहीर की फैमिली को उनके रिश्ते से कोई ऐतराज नहीं था। दोनों की फैमिली ने उनके रिश्ते को ग्रीन सिग्नल दे दिया था। जहीर खान का मराठी बोलना एक्ट्रेस की फैमिली को काफी पसंद आया था। फैमिली की रजामंदी से सागरिका ने जहीर खान से साल 2017 में अप्रैल के महीने में सगाई की। इसके बाद नवंबर में दोनों ने शादी रचाकर हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया।
Shahrukh khan hockey girl sagarika ghatge belongs to a royal family