निशांत कुमार का CM बनना तय! समर्थन में आए आनंद मोहन सिंह; भाजपा के इस नेता का भी लिया नाम
Bihar Next CM: बिहार में नीतीश कुमार के बाद सीएम कौन बनेगा इसकी चर्चा तेज हो गई। अब आनंद मोहन ने निशांत कुमार को लेकर एक बड़ी बात कही है। साथ ही उन्होंने सीएम पद के लिए BJP के इस नेता का नाम लिया है।
- Written By: सजल रघुवंशी
निशांत कुमार (डिजाइन इमेज)
Anand Mohan Statement: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और उनके बेटे निशांत कुमार की राजनीति में संभावित एंट्री को लेकर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने निशांत कुमार को जेडीयू के लिए शॉक एब्जॉर्बर बताया और कहा कि मौजूदा राजनीतिक हालात में वह पार्टी को संतुलित कर सकते हैं। डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चाओं के बीच आनंद मोहन ने निशांत कुमार को सीधे मुख्यमंत्री बनाने की भी वकालत की।
वहीं, यदि ऐसा नहीं होता है तो उन्होंने बीजेपी के सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद के लिए एक मजबूत विकल्प बताया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि निशांत कुमार के आने से उम्मीद जगी है।
निशांत कुमार को लेकर क्या बोले आनंद मोहन?
पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि निशांत कुमार की एंट्री से नई उम्मीद जगी है और उन्होंने एक ‘शॉक एब्जॉर्बर’ की तरह काम किया है। उन्होंने बताया कि निशांत के सक्रिय होने और नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पर निकलने से मौजूद आक्रोश को काफी हद तक संतुलित करने में मदद मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
Uttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
मेरा भारत, मेरा योगदान के माध्यम से लोगों को संदेश, पीएम मोदी की अपील पर BJP ने शुरू किया ये देशव्यापी अभियान
इन्हें सरकारी नौकर नहीं ‘धनकुबेर’ कहिए! बिहार के इंजीनियर के घर छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, अफसर भी चकराए
ललन सिंह के एक बयान से बिहार NDA में हड़कंप, बताया नीतीश कुमार ने सम्राट को क्यों चुना अपना उत्तराधिकारी
उपमुख्यमंत्री मतलब ‘चुप मुख्यमंत्री’ होता है- आनंद मोहन
आनंद मोहन सिंह ने आगे कहा कि निशांत कुमार को लाते हैं तो अच्छी बात है, यह उपमुख्यमंत्री क्या होता है। उपमुख्यमंत्री मतलब ‘चुप मुख्यमंत्री’ होता है। अगर निशांत कुमार को लाते हैं तो फुल फ्लेज्ड लाएं। ठंडे मन से इन सब बातों पर विचार करना चाहिए। ऐसे तो मैं कोई सलाहकर्ता नहीं हूं लेकिन अगर कोई बीजेपी से आते हैं, तो जो एक लवकुश का मैसेज था, पिछड़ा- अतिपिछड़ा का मैसेज था, उसमें बेहतर विकल्प सम्राट चौधरी हैं।
यह भी पढ़ें: असम चुनाव: अबकी बार 90 पार! अमित शाह ने गुवाहटी में किया रोड शो, दिखाई BJP की ताकत; कही यह बड़ी बात
चेतन-निशांत तालमेल पर क्या बोले आनंद मोहन
पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह ने चेतन आनंद और निशांत कुमार के बीच तालमेल को लेकर कहा कि दोनों युवा हैं और उनके परिवारों के बीच पुराने संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि निशांत कुमार को लगे कि चेतन आनंद का साथ उन्हें मिल रहा है और वह सहयोग कर रहे हैं, तो यह सकारात्मक बात होगी और इससे उन्हें खुशी होगी। वहीं, जब मंत्रिमंडल में चेतन आनंद को जगह मिलने को लेकर सवाल पूछा गया, तो आनंद मोहन ने साफ कहा कि वह इस बात को लेकर चिंतित नहीं हैं कि मंत्रिमंडल में किसे स्थान मिलेगा।
