Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मैं उस दिन वहां होती तो…बच्चों को बंधक बनाने वाले पर मराठी एक्ट्रेस रुचिता का चौंकाने वाला खुलासा

Rohit Arya Mumbai Hostage Case: पवई बंधक कांड पर मराठी एक्ट्रेस रुचिता जाधव ने खुलासा किया कि आरोपी रोहित आर्य ने उन्हें फिल्म प्रोजेक्ट के लिए मिलने बुलाया था। उन्होंने चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Oct 31, 2025 | 05:13 PM

रोहित आर्य, रुचिता जाधव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ruchita Jadhav Reveals Shocking Connection With Rohit Arya: मुंबई के पवई इलाके में हुए बंधक कांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले आरोपी रोहित आर्य को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। अब इस मामले से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा मराठी एक्ट्रेस रुचिता जाधव ने किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है।

दरअसल, रुचिता जाधव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि बंधक बनाने वाला यही शख्स कुछ दिन पहले उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा था। अपनी पोस्ट में रुचिता ने लिखा, “4 अक्टूबर को मुझे रोहित आर्य नाम के व्यक्ति का मैसेज मिला। उसने खुद को फिल्ममेकर बताया और एक फिल्म प्रोजेक्ट के बारे में बताया, जो बंधक स्थिति (होस्टेज सिचुएशन) पर आधारित था।”

सम्बंधित ख़बरें

जूनियर एनटीआर की फिल्म ड्रैगन से अलग हुए टोविनो थॉमस, बोले- पूरा साल नहीं दे सकता

फैंस की भारी भीड़ में फंसे सलमान खान, सुरक्षाकर्मियों ने संभाली स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

मुंबई एयरपोर्ट पर हड़कंप! इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट में मिला ‘DANGER’ लिखा टिश्यू पेपर, जांच में जुटी एजेंसियां

अप्रैल फूल डे पर शरद केलकर का खुलासा, बोले- हंसी और मजाक हर दिन का हिस्सा होना चाहिए

रोहित को लेकर रुचिता जाधव का बड़ा खुलासा

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन्हें यह कॉन्सेप्ट दिलचस्प लगा, इसलिए उन्होंने उसकी बात सुनी। इसके बाद, 23 अक्टूबर को उस शख्स ने मिलने का प्रस्ताव रखा और कहा कि वह 27, 28 या 29 अक्टूबर को मीटिंग तय करना चाहता है। रुचिता ने 28 अक्टूबर को मिलने की बात कही थी। लेकिन बाद में घरेलू कारणों से वे उस मीटिंग में नहीं जा पाईं।

‘भगवान का शुक्र है मैं नहीं गई’

27 अक्टूबर को रोहित आर्य ने उन्हें पवई स्थित एक स्टूडियो का लोकेशन भेजा था और आने की रिक्वेस्ट की थी। लेकिन रुचिता के मीटिंग कैंसिल करने से वो एक खतरनाक स्थिति से बच गईं। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा, “31 अक्टूबर को जब मैंने खबरों में पवई बंधक कांड देखा, तो मैं कांप उठी। अगर मैं उस दिन गई होती, तो शायद मेरा भी वही हाल होता जो बाकी बंधकों का हुआ।”

ये भी पढ़ें- मिस वर्ल्ड बनने से पहले ऐश्वर्या राय को मिला था राजा हिंदुस्तानी का ऑफर, एक फिल्म ने बदल दी किस्मत

एक्ट्रेस ने लोगों को भी किया आगाह

रुचिता ने आगे कहा कि यह घटना उन्हें जिंदगीभर याद रहेगी और अब वो किसी भी नए प्रोजेक्ट या व्यक्ति से मिलने से पहले पूरी सावधानी बरतेंगी। उन्होंने सभी कलाकारों और युवाओं को आगाह किया कि काम के नाम पर किसी अजनबी से मिलने से पहले अपने परिवार या दोस्तों को जरूर जानकारी दें। फिलहाल अब  इस घटना ने न सिर्फ मनोरंजन जगत बल्कि आम लोगों के बीच भी सुरक्षा और सतर्कता को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Ruchita jadhav reveals shocking connection with mumbai child hostage case rohit arya encounter

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 31, 2025 | 04:44 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Maharashtra Latest News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.