पति अभिनव शुक्ला संग जंगली सफारी पर निकलीं रुबीना दिलैक, सामने आया लेटेस्ट वीडियो

Rubina abhinav
Updated on

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों एक्टिंग से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। रुबीना फैंस को पोस्ट के माध्यम से खुद से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट देती रहती हैं। इसी कड़ी में रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने पति अभिनव शुक्ला संग पहाड़ों की सैर करती दिखाई दे रही हैं।

इस वीडियो में दोनों झरने के किनारे खाना बनाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में रुबीना प्याज काटती नजर आ रही हैं, तो वहीं अभिनव आग जलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में जो कैप्शन में लिखा है, ये उसका लंच डेट का आइडिया था और वो बेहतरीन रहा।

इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि कितना रोमांचक है। उन्होंने माता-पिता बनने के बाद भी अपने जीवन का आनंद लेना बंद नहीं किया है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको और अभिनव को प्रकृति का आनंद लेते हुए देखकर बहुत अच्छा लगा। आप लोग बहुत जमीन से जुड़े हुए लोग हैं।

Reaction image

एक अन्य यूजर ने लिखा कि मशरूम सूपी नूडल्स इस दुनिया से बाहर थे। जंगल में बढ़िया नूडल्स पकाने के लिए बधाई हो रुबीना दिलैक अभिनव शुक्ला। एक अन्य ने लिखा कि सबसे खूबसूरत जोड़ी के साथ सुंदर जगह है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के छोटे से गांव की खूबसूरत वादियों में रुबीना दिलैक अपने पति संग जमकर एन्जॉय कर रही हैं। यहां पर दोनों खुली हवा में शहर की भागदौड़ वाली लाइफ से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं।

वहीं दो दिन पहले रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की थी। इसमें वह अभिनव शुक्ला के साथ जंगल सफारी के मजे लेती दिख रही हैं। बता दें कि रुबीना और अभिनव कुछ महीने पहले ही पेरेंट्स बने हैं। ये दोनों अक्सर बेटियों के साथ क्यूट से वीडियो शेयर करते रहते हैं। जिस पर फैंस और सेलेब्स जमकर प्यार लुटाते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com