Rubina Dilaik: प्रेगनेंसी के बाद रुबीना दिलैक को हुई थी सेल्फ डाउट की समस्या
Rubina Dilaik Faced Self Doubt: रुबीना दिलैक ने खुद से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। टीवी एक्ट्रेस ने बताया है कि प्रेग्नेंसी के बाद वो सेल्फ डाउट से गुजरी थी।
- Written By: अनिल सिंह
गर्भावस्था के बाद सेल्फ डाउट से जूझ रही थीं रुबीना दिलाइक, साझा किया अनुभव
Self Doubt After Pregnancy: मशहूर टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक इन दिनों रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा में अपने पति के साथ दिखाई दे रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी और इसके बाद होने वाले बदलावों पर बात की।
एक इंस्टाग्राम वीडियो में अभिनेत्री ने गर्भावस्था के बाद सेल्फ डाउट और दूसरे बदलावों का कैसा सामना किया इस पर बात की। बुधवार को शो के निर्माताओं ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आगामी एपिसोड का एक नया प्रोमो शेयर किया। इसके कैप्शन में लिखा था, “रुबीना ने सुनाई अपनी कहानी, खुद की जुबानी! देखिए पति पत्नी और पंगा का नवरात्रि स्पेशल इस शनिवार-रविवार रात 9 बजे कलर्स चैनल और जिओ हॉटस्टार पर।”
सम्बंधित ख़बरें
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Anupama Spoiler: राही के सवाल से चौंक जाएगी अनुपमा, ‘औरतों का अपना घर कहाँ है?’ के सवाल पर आगे बढ़ेगी कहानी
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
गर्भावस्था के बाद फैशन शो
इस वीडियो में रुबीना दिलैक कहती हैं, “गर्भावस्था के बाद फैशन शो ने मेरा आत्मविश्वास वापस दिलाने में मदद की। प्रेग्नेंसी के बाद आपके शरीर में बहुत सारे बदलाव आते हैं। मैं सुंदर नहीं दिखती थी; मेरे बाल झड़ रहे थे। मेरा वजन काफी बढ़ गया था। अब भी मैं बढ़े हुए पेट और वजन से जूझ रही हूं। तभी मैंने एक बहुत बड़े डिजाइनर के शोस्टॉपर का निमंत्रण स्वीकार कर लिया। मैं सोच रही थी कि अब मैं लाइव ऑडियंस का सामना करूंगी और अपना आत्मविश्वास वापस लाऊंगी। क्योंकि मैं अंदर से बहुत टूट चुकी थी और जैसे ही मैंने पहला कदम रखा, मैं लड़खड़ा गई।”
ये भी पढ़ें- ‘आत्मापम्फलेट’ के लिए आशीष अविनाश बेंडे को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
हर कोई संघर्ष कर रहा है
उन्होंने आगे कहा, “उन 10 सेकंड में, मैंने जैसे खुद से कहा कि रुबीना, बेहतर होगा तुम घर पर ही रहो। तुम में अब वह बात नहीं रही और भी बहुत कुछ चल रहा था, तभी मैं खड़ी हुई और कहा, हर कोई संघर्ष कर रहा है। मैं उन्हें दिखाऊंगी कि संघर्ष के आगे भी जिंदगी है।”
रियलिटी शो क्यों चुना
इससे पहले, आईएएनएस से बातचीत में रुबीना दिलैक ने खुलासा किया था कि मां बनने के बाद उन्होंने रियलिटी शो क्यों चुना। उन्होंने बताया कि यह कॉन्सेप्ट उनके जीवन के मौजूदा दौर से जुड़ा है और उन्हें अपने पति अभिनव के साथ पर्दे पर एक नया आयाम तलाशने का मौका भी मिला। इसलिए उन्होंने इस शो को चुना था।
