Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘सपनों की गुंजन’ रूपल त्यागी की हुई सगाई, बॉयफ्रेंड नोमिश भारद्वाज ने गोवा में किया प्रपोज

Rupal Tyagi: टीवी एक्ट्रेस रूपल त्यागी (गुंजन) ने अपने बॉयफ्रेंड नोमिश भारद्वाज से गोवा में सगाई कर ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि वह 5 दिसंबर 2025 को शादी करेंग

  • By अनिल सिंह
Updated On: Nov 16, 2025 | 10:21 PM

रूपल त्यागी ने बॉयफ्रेंड नोमिश भारद्वाज से की सगाई, दिसंबर 2025 में लेंगी सात फेरे

Follow Us
Close
Follow Us:

Rupal Tyagi Get Engaged: टीवी की दुनिया में ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ में गुंजन का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री रूपल त्यागी ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। रूपल ने अपने बॉयफ्रेंड नोमिश भारद्वाज के साथ सगाई कर ली है। नोमिश ने बेहद रोमांटिक अंदाज में गोवा में रूपल को प्रपोज किया, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

अभिनेत्री ने रविवार, 16 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सगाई की खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बस हम… एकदम सही! हां… हमेशा के लिए।”

रोमांटिक प्रपोजल और डायमंड रिंग

रूपल त्यागी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि नोमिश घुटनों के बल बैठकर उन्हें प्रपोज कर रहे हैं। एक तस्वीर में नोमिश ने प्यार से रूपल का हाथ पकड़ा हुआ है, जबकि दूसरी तस्वीर में रूपल खुशी-खुशी अपनी सगाई की अंगूठी (रिंग) दिखा रही हैं। एक और तस्वीर में दोनों प्यार भरे पल साझा करते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- OTT पर होगी फुल ऑन एंटरटेनमेंट की बारिश, 17-23 नवंबर तक रिलीज हो रही हैं ये 9 फिल्में और वेब सीरीज

दिसंबर 2025 में होगी शादी

सगाई की खबर साझा करने के साथ ही रूपल ने अपनी शादी की तारीख का खुलासा भी किया है। टेली टॉक को दिए एक इंटरव्यू में रूपल त्यागी ने बताया कि वह और नोमिश भारद्वाज इसी साल दिसंबर के महीने में शादी के बंधन में बंधेंगे। एक्ट्रेस के मुताबिक, वह 5 दिसंबर 2025 को सात फेरे लेंगे।

नोमिश से ऐसे हुई थी मुलाकात

नोमिश भारद्वाज से अपनी मुलाकात के बारे में बताते हुए रूपल ने कहा कि उनकी मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। नोमिश मूल रूप से मुंबई से हैं, लेकिन वह लॉस एंजिल्स में काम करते हैं। रूपल ने बताया कि उनसे मिलते ही उन्हें यह अजीब सा एहसास हुआ था कि नोमिश ही वह इंसान हैं, जिसके साथ वह अपनी जिंदगी बिताना चाहती हैं। उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने नहीं सोचा था कि उनकी सगाई इतनी जल्दी हो जाएगी। रूपल त्यागी की इस खुशी भरी खबर पर फैंस और टीवी इंडस्ट्री के दोस्त उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं।

Roopal tyagi engagement nomish bhardwaj marriage

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 16, 2025 | 10:21 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment
  • Entertainment News
  • TV Gossip

सम्बंधित ख़बरें

1

कॉन्सर्ट के बाद तारा सुतारिया ने ब्वॉयफ्रेंड संग शेयर की तस्वीरें, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा ब्रेक

2

28 साल बाद फिर याद दिलाने आया ‘संदेशा’, Border 2 के ‘घर कब आओगे’ का टीजर फैंस को कर देगा इमोशनल

3

तलाक के बावजूद आमिर खान का नाम लगाती हैं किरण राव! फैंस हैरान, नाम बदलने की कर चुकी हैं खिलाफत

4

धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पठान को पछाड़ टॉप-3 हाइएस्ट ग्रॉसर्स में बनाई जगह

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.