रोहित शेट्टी ने इस टीवी एक्ट्रेस को ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ से दिखाया बाहर का रास्ता
- Written By: संदीप पांडे
Photo - Instagram
मुंबई : मशहूर फिल्म मेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का स्टंट बेस्ड रियालिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ (Khatron Ke Khiladi 13) 15 जुलाई से ऑनएयर हो चुका है। दर्शक इस शो का जमकर आनंद ले रहे हैं ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13’ में ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma), शिव ठाकरे (Shiv Thakare), अंजलि आनंद, डेजी शाह, अंजुम फकीह, शीजान खान, अर्चना गौतम, अरिजीत तनेजा, डिनो जेम्स, नायरा बनर्जी, सौंदस मौफाकिर, रश्मीत कौर, रोहित रॉय और रूही चतुर्वेदी बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं।
वहीं शो में एंट्री करने के पहले ही वीक में एक कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि मशहूर टीवी एक्ट्रेस रूही चतुर्वेदी है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ से रुही चतुर्वेदी 16 जुलाई को बाहर हो गई हैं। रोहित शेट्टी ने रूही चतुर्वेदी और अंजुम फकीह का नाम एविक्शन के लिए चुना था। जिसमें दोनों को एक टास्क दिया गया था। जिसे रूही चतुर्वेदी हार गई और उन्हें इस शो से बाहर जाना पड़ा।
रोहित शेट्टी ने पार्टनर कार टास्क के लिए दो टीम बनाया था। जिसके पहली टीम में रूही चतुर्वेदी और अंजुम फकीह और दूसरी टीम में शीजान खान और रोहित रॉय थे। इस टास्क में शीजान खान और रोहित रॉय की जीत हुई जबकि रूही और अंजुम ये टास्क हार गई। जिसके बाद दोनों के बीच एलिमिनेशन टास्क हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Rohit Shetty को फिर मिली जान से मारने की धमकी, 20 करोड़ की कथित रंगदारी मांगने का आरोप
रोहित शेट्टी ने किया ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की प्रीमियर डेट का ऐलान, जानें कब और कहां देख पाएंगे नया सीजन
हेलीकॉप्टर एंट्री के साथ Rohit Shetty ने बढ़ाया ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का क्रेज, प्रोमो देख एक्साइटेड हुए फैंस
Rohit Shetty House Firing Case: 17 आरोपियों पर 1624 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, मकोका लगा
इस टास्क में रूही और अंजुम को चैन से बांधकर तीन ताले लगा दिए गए थे। जिसकी चाबी उन्हें सांपों से भरे डिब्बे में से ढूंढकर ताले को खोलना था। इस टास्क को अंजुम फकीह ने 12 मिनट में पूरा कर लिया जबकि रूही चतुर्वेदी रोहित शेट्टी की मदद के बावजूद भी ये टास्क हार गईं। उन्होंने बाद में बताया कि वो सांपों को देखकर घबरा गई थीं। बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ हर शनिवार और रविवार को रात 9 बजे कलर्स पर प्रसारित होता है।
