Rohit Shetty को फिर मिली जान से मारने की धमकी, 20 करोड़ की कथित रंगदारी मांगने का आरोप
Rohit Shetty Death Threat Extortion Call: बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी और 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाला कॉल आया है।मुंबई पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी।
- Written By: अपूर्वा नायक
रोहित शेट्टी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Rohit Shetty Death Threat Extortion Call News: बॉलीवुड के मशहूर एक बार फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी को फिर जान से मारने की, धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात कॉलर ने कथित तौर पर उनसे 20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फिरौती मांगी है।
धमकी देने वाले ने साफ कहा है कि अगर मांग पूरी नहीं हुई, तो इसके बेहद गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस फिरौती और धमकी भरे कॉल के बाद से ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री (बॉलीवुड) में भारी हड़कंप मच गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए रोहित शेट्टी की टीम ने मुस्तैदी दिखाई, और तुरंत मुंबई पुलिस से संपर्क कर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मचा हड़कंप
- पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर और उनके ऑफिस के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया है। फिलहाल पुलिस की क्राइम ब्रांच और सायबर सेल तकनीकी सबूतों, कॉल रिकॉड और लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए आरोपी का पता लगाने में जुटी है।
- चूंकि रोहित शेट्टी को निशाना बनाने का यह दूसरा मामला है। इसलिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। इससे पहले इसी साल फरवरी मे उनके जुहू आवास के बाहर फायरिंग की एक खौफनाक वारदात हुई थी।
- जिसमें कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था। मुंबई पुलिस को अंदेशा है कि इस बार दे रंगदारी कॉल के पीछे भी इसी गैंग का हाथ हो सकता है।
जो लगातार हाई प्रोफाइल हस्तियों को निशाना बना रहा है।
ये भी पढ़ें :- Mumbai Vadhvan Expressway को मिली रफ्तार, MMRDA ने शुरू की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा का करोड़ों रुपए का बजट पेश! बड़े-बड़े सपनों के बीच कर्ज और सरकारी मदद के भरोसे निरंतर विकास
संपत्ति के लिए हुई हत्या, चंद्रपुर में बेटे-बहू ने बेरहमी से पिता को मारा, अरोपी फरार
Mumbai Vadhvan Expressway को मिली रफ्तार, MMRDA ने शुरू की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया
पुणे-नासिक हाईवे चौड़ीकरण के लिए विधायक महेश लांडगे की मांग: PCMC और PMRDA से अंतरिम फंड देने का आग्रह
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
फिलहाल मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि धमकी देने वाले की पहचान क्या है और उसके खिलाफ आगे क्या कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपुष्ट दावों और अफवाहों से बचने की भी अपील की है।
