रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, बरामद हुआ इस्तेमाल किया गया हथियार
Rohit Shetty House Firing Case: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है और जिस हथियार का इस्तेमाल हुआ था, पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
रोहित शेट्टी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Rohit Shetty Case Weapon Recovered: मुंबई में चर्चित फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में जांच तेज हो गई है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद वह हथियार बरामद कर लिया है, जिससे कथित तौर पर रोहित शेट्टी के घर पर गोलियां चलाई गई थीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बरामद बंदूक को फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री, कलीना भेजा गया है। वहां बैलिस्टिक परीक्षण के जरिए यह वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित किया जाएगा कि जब्त किया गया हथियार ही वारदात में इस्तेमाल हुआ था या नहीं।
जांच एजेंसी की एक विशेष टीम आरोपी को साथ लेकर हरियाणा भी गई थी। बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद आरोपी ने हथियार को वहीं छिपा दिया था। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को हथियार तक पहुंचने में सफलता मिली। अब फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर केस को कानूनी रूप से और मजबूत करने की तैयारी की जा रही है, ताकि अदालत में ठोस सबूत पेश किए जा सकें।
फायरिंग केस में अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार
इस सनसनीखेज मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शुरुआती पांच आरोपियों को पुणे के पास से पकड़ा गया था। इन पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (MCOCA) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में आदित्य गायकी, सिद्धार्थ येनपुरे, समर्थ पोमाजी, स्वप्निल साकट और आसाराम फसले उर्फ बाबू शामिल हैं, जिसे कथित तौर पर हथियार सप्लायर बताया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सात जन्मों के लिए एक हुए रोहन और अंशुला, डेटिंग ऐप से शुरू हुई लव स्टोरी शादी तक पहुंची
देविका रानी ने दिया पहला ब्रेक, देवदास और मुगल-ए-आजम ने बनाया ट्रेजिडी किंग, दिलीप कुमार की दिलचस्प कहानी
Satluj Movie Leak: रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हुई ‘सतलुज’, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने जताई नाराजगी
Explainer: दिलजीत की फिल्म ‘सतलुज’ OTT पर बैन, क्या है जसवंत सिंह खालड़ा की कहानी, क्यों मचा है इस पर बवाल?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटर दीपक चंद्रा को इस हमले के लिए करीब 3 लाख रुपये का लालच दिया गया था, जिसमें से 50,000 रुपये एडवांस के तौर पर दिए गए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी कथित रूप से एक आपराधिक गिरोह की सोशल मीडिया गतिविधियों से प्रभावित थे और इलाके में दबदबा कायम करने के उद्देश्य से इस वारदात को अंजाम दिया गया।
ये भी पढ़े- सुभाष घई ने सलीम खान के जल्द ठीक होने की मांगी दुआ, सलमान संग भी याद किया पुराना विवाद
रोहित शेट्टी का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट पर रोहित शेट्टी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के लिए खास पहचान रखते हैं। उन्होंने गोलमाल और सिंघम जैसी सफल फ्रेंचाइजी का निर्देशन किया है। उनकी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही थी। हाल ही में वह सिंघम अगेन लेकर आए, जिसमें अजय देवगन और करीना कपूर खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आए।
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं, साथ ही अतिरिक्त गिरफ्तारियों से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
