Rohit Chandel POCSO Case: रोहित चंदेल पर पॉक्सो का शिकंजा, गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में किया बड़ा कबूलनामा

Rohit Chandel Confession: फेमस टीवी एक्टर रोहित चंदेल को मुंबई पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का पीछा करने और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिसके बाद उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
Rohit Chandel POCSO Case
रोहित चंदेल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

TV Actor Rohit Chandel Arrest: टीवी जगत के एक जाने-माने एक्टर कानूनी पचड़े में बुरी तरह फंस गए हैं। कई फेमस टीवी शो में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाले कलाकार रोहित चंदेल को मुंबई पुलिस ने एक बेहद संगीन मामले में हिरासत में लिया है। उन पर एक 16 साल की कम उम्र लड़की के साथ बदसलूकी करने, उसका रास्ता रोकने और मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

पुलिस प्रशासन ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए तुरंत कार्रवाई की है और इस पूरे मामले में मुंबई की घाटकोपर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी एक्टर को शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को ही दबोच लिया था। जांच अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी कलाकार ने नाबालिग लड़की का पीछा करने और उसे परेशान करने की बात पूरी तरह स्वीकार कर ली है।

आखिर उस रात बिल्डिंग के पास क्या हुआ था

पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यह पूरा विवाद पिछले कुछ समय से लगातार चल रहा था। आरोपी रोहित चंदेल उस कम उम्र लड़की को अपने अलग-अलग फोन नंबरों से बार-बार कॉल करके परेशान कर रहा था। हद तो तब पार हो गई जब 5 जुलाई को उसने लड़की को उसकी रिहाइशी इमारत के पास ही रोक लिया।

वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बात इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि रोहित ने अपना आपा खो दिया। उन्होंने न सिर्फ लड़की को सरेआम अपशब्द कहे बल्कि उसके साथ मारपीट भी की।

कानून के सबसे सख्त शिकंजे में फंसे बाजीराव

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस विभाग ने आरोपी के खिलाफ बेहद कड़ी कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उन पर बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण देने वाले विशेष कानून यानी पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसके साथ ही नए कानून भारतीय न्याय संहिता की कई अन्य धाराओं को भी एफआईआर में शामिल किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि आरोपी पहले से ही लड़की को जानता था और दोनों साथ में काम भी कर चुके थे। लड़की द्वारा फोन नंबर ब्लॉक किए जाने के बाद भी आरोपी उसे लगातार परेशान कर रहा था। फिलहाल कोर्ट में पेशी के बाद कानून ने उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।

पॉपुलर शो में निभा चुके हैं अहम भूमिका

रोहित चंदेल ने काशीबाई बाजीराव बल्लाल जैसे ऐतिहासिक शो में अहम भूमिका बाजीराव की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा स्टार प्लस के बेहद लोकप्रिय रहे धारावाहिक पंड्या स्टोर में धवल मकवाना के रूप में उनकी भूमिका को भी काफी पॉपुलेरिटी मिली थी।

इन दिनों वह टीवी सीरियल सैरब में काम कर रहे हैं। इतने बड़े शोज का हिस्सा रहे रोहित चंदेल का नाम प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज यानी पॉक्सो एक्ट के तहत इस तरह के गंभीर अपराध में आना पूरी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू को खंगालने में जुटी हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com