हाथ में तलवार और भगवा झंडा लहराते छाए रितेश देशमुख, शिवाजी जयंती पर ‘Raja Shivaji’ का पोस्टर हुआ आउट
Riteish Deshmukh Upcoming Movie: छत्रपति शिवाजी महाराज के जयंती पर रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया। इसमें उनका रॉयल लुक देख फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
राजा शिवाजी फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Raja Shivaji First Poster Out: मराठी और हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता रितेश देशमुख इन दिनों अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म राजा शिवाजी को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 2026 की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया परियोजनाओं में शामिल हो चुकी है। हाल ही में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के पावन अवसर पर फिल्म का पहला आधिकारिक पोस्टर रिलीज किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी।
पोस्टर में रितेश देशमुख, छत्रपति शिवाजी महाराज के राजसी और तेजस्वी अवतार में नजर आ रहे हैं। शाही पोशाक, हाथों में तलवार और बैकग्राउंड में ऐतिहासिक किले का दृश्य पोस्टर को भव्यता प्रदान करता है। रितेश का लुक गंभीर, दृढ़ और प्रेरणादायक दिखाई देता है, जिसे देखकर फैंस ने इसे “गूजबंप्स मोमेंट” करार दिया। कई यूजर्स ने कमेंट कर कहा कि यह किरदार उनके करियर का सबसे बड़ा रोल साबित हो सकता है।
जेनिलिया ने राजा शिवाजी का पोस्टर शेयर कर लिखा इमोशनल नोट
रितेश की पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने भी पोस्टर शेयर करते हुए एक भावुक संदेश लिखा। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज को “हमारा राजा, हमारा गर्व और हमारी विरासत” बताया। जेनिलिया ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि यह फिल्म सिर्फ एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक सम्मान है, जिसे बड़े पैमाने पर दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर रिलीज, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग दिखा लव ट्रायंगल
महाराष्ट्र दिवस पर फिल्म होगी रिलीज
‘राजा शिवाजी’ 1 मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर रिलीज होगी। इस खास तारीख का चयन भी प्रतीकात्मक माना जा रहा है, क्योंकि यह फिल्म मराठी गौरव और इतिहास से गहराई से जुड़ी हुई है। खास बात यह है कि फिल्म का निर्देशन खुद रितेश देशमुख कर रहे हैं, जिससे यह प्रोजेक्ट उनके लिए और भी विशेष बन जाता है।
ये दमदार स्टारकास्ट आएंगे नजर
फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, फरदीन खान, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, जीतेंद्र जोशी, सलमान खान, विद्या बालन और अमोल गुप्ते जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान फिल्म में जीवा महाला के किरदार में कैमियो करते नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- ये कैसा अश्लील शो चल रहा है…Engaged Season 2 पर मचा बवाल, VIDEO ने सोशल मीडिया पर मचाई छीछालेदर
संगीत की जिम्मेदारी मशहूर जोड़ी अजय-अतुल ने संभाली है, जबकि सिनेमैटोग्राफी दिग्गज संतोष सिवान कर रहे हैं। फिलहाल, भव्य सेट, ऐतिहासिक रिसर्च और स्टार पावर के साथ ‘राजा शिवाजी’ से दर्शकों को एक भव्य और प्रेरणादायक सिनेमाई अनुभव की उम्मीद है। अब सबकी निगाहें 1 मई 2026 पर टिकी हैं।
