Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Remo Fernandes Birthday: हम्मा हम्मा गाने से बनाई पहचान, अब कहां हैं पॉप सिंगर रेमो फर्नांडीस

Remo Fernandes Birthday Special: बॉम्बे फिल्म के गीत 'हम्मा हम्मा' से लोकप्रिय हुए रेमो फर्नांडीस अब बॉलीवुड से दूरी बना चुके हैं। आइए जानते हैं अब वह क्या करते हैं और कहां रहते हैं?

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: May 08, 2025 | 08:10 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

Remo Fernandes Birthday: रेमो फर्नांडीस बॉलीवुड के पार्श्व गायक हैं। 90 के दशक में उन्होंने कई पॉप सॉन्ग का निर्माण किया था। उन्होंने भारत में पॉप सॉन्ग के कल्चर को आगे बढ़ाया। 1995 में आई फिल्म बॉम्बे के ‘हम्मा हम्मा’ गीत से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई थी। इस फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया था। इसके अलावा उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में गाने गाए ‘भागम भाग’ फिल्म में ‘प्यार का सिग्नल’ और ‘प्यार तो होना ही था’ फिल्म का टाइटल ट्रैक उनके बेहतरीन फिल्मी गीतों में से एक है। उनका पॉप सॉन्ग ‘ओ मेरी मुन्नी’ 90 के दशक में काफी लोकप्रिय हुआ था। रेमो फर्नांडीस ने 2013 में आई फिल्म ‘लव यू सोनियो’ के बाद बॉलीवुड से दूरी बना ली। वह पुर्तगाल शिफ्ट हो गए हैं। लेकिन वह अपने होमटाउन गोवा में भी अक्सर आते रहते हैं। 2017 में उनके मौत की अफवाह ने सभी को हैरान कर दिया था।

लुइस रेमो डे मारिया बर्नाडो फर्नांडिस यह रेमो फर्नांडिस का पूरा नाम है। 8 मई 1953 को गोवा में उनका जन्म हुआ था। गोवा के ही स्कूल में उनकी शुरुआती पढ़ाई हुई। 14 साल की उम्र में उन्होंने गाने लिखने की शुरुआत कर दी थी।

सम्बंधित ख़बरें

भारत-पाक मैच भी नहीं रोक पाया सनी देओल का तूफान, 24वें दिन ‘बॉर्डर 2’ ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

बॉक्स ऑफिस पर चला शाहिद कपूर की फिल्म का जादू, O’Romeo ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़

IND Vs PAK महामुकाबले में हनुमानकाइंड ने नहीं गाया ‘धुरंधर’ का गाना, क्या पाकिस्तान बना कारण?

जेल में बंद Rajpal Yadav की चमकी किस्मत, हाथ लगी एक और फिल्म, मुसीबत के समय फरिश्ता बनकर आया ये एक्टर

ये भी पढ़ें- विराट कोहली के IPL 2025 की फीस के बराबर है शाहरुख खान के घड़ी की कीमत

रेमो फर्नांडीस को मिल चुका है पद्मश्री अवार्ड
रेमो फर्नांडीस को कला में उनके योगदान के लिए पद्मश्री जैसे पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। गोवा में जन्मे रेमो फर्नांडीस के पास पुर्तगाल की नागरिकता भी है और अब वह पुर्तगाल के पोर्टो शहर में अपनी पत्नी जेनिया सेंटोस कोस्टा परेरा के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे जोनाह और नोआह फर्नांडिस हैं।

रेमो फर्नांडीस पर दर्ज हुआ था केस
रेमो फर्नांडिस के खिलाफ 2018 में चिल्ड्रन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। 17 साल की एक लड़की ने शिकायत की थी कि रेमो ने उस लड़की को गोवा के मेडिकल कॉलेज में गालियां दी थी। यह मामला 2015 का था। खबर के मुताबिक रेमो के बेटे जोनाह ने अपनी गाड़ी से लड़की को घायल कर दिया था। मामला बाद में खारिज हो गया था।

Remo fernandes birthday special know all about hamma hamma singer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 08, 2025 | 08:10 AM

Topics:  

  • Birthday Special
  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.