रेमो डिसूजा की ‘डोंगरी’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Remo D'Souza Film Dongri: कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डिसूजा अपनी नई फिल्म डोंगरी लेकर आ रहे हैं, जिसका पहला पोस्टर गुरुवार को जारी किया गया। पोस्टर को सोशल मीडिया पर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।
- Written By: सोनाली झा
रेमो डिसूजा की ‘डोंगरी’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
Remo D’Souza Film Dongri First Poster Release: मुंबई के फेमस कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा अपनी नई फिल्म ‘डोंगरी’ लेकर आ रहे हैं। गुरुवार को इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया, जिसे सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पोस्टर पर लोग खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं और फिल्म को लेकर उत्साह जाहिर कर रहे हैं।
रेमो डिसूजा खुद इस फिल्म के डायरेक्टर हैं और उन्होंने बताया कि यह फिल्म मुंबई के दिल में बसी एक भावनात्मक, रोचक और शक्तिशाली कहानी पेश करेगी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म मुंबई के दिल में बसी एक भावनात्मक और शक्तिशाली कहानी है और यह एक ऐसी शैली है, जिससे मैं हमेशा से आकर्षित रहा हूं। इसकी स्क्रिप्ट अद्भुत है और मैं संदीप सिंह और मिलाप जावेरी के साथ मिलकर इस क्लासिक राइवलरी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए उत्साहित हूं। यह दर्शकों को काफी पसंद आएगी।
फिल्म की कहानी
‘डोंगरी’ की कहानी उस दौर की होगी जब मुंबई में गैंगस्टर का राज था। सबसे बड़े डॉन बनने के चक्कर में कई गैंगस्टर आपस में भिड़ते हैं और इसी पृष्ठभूमि पर फिल्म का ड्रामा, एक्शन और रोमांच उभरकर सामने आएगा। फिल्म के कलाकार अभी फाइनल नहीं हुए हैं, लेकिन मेकर्स ने कहा कि जल्द ही पूरे कास्ट की घोषणा की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Jaya Bachchan Reaction: जया बच्चन ने ‘पेद्दी’ विवाद पर दिया रिएक्शन, जान्हवी कपूर को लेकर कही बड़ी बात
जावेद जाफरी की पत्नी के साथ 16.24 करोड़ की धोखाधड़ी, BMC अधिकारी को किया गया सस्पेंड
पूनम ढिल्लों ने रणवीर सिंह के कदम को सराहा, 10 करोड़ के मुआवजे की पेशकश पर दिया रिएक्शन
Farah Khan Trip: ‘साधारण दिखना मेरे बस की बात नहीं’, फराह खान के अतरंगी फैशन ने खींचा सबका ध्यान
डोंगरी के स्टार कास्ट
फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं, जबकि पटकथा और संवाद मिलाप मिलन जावेरी ने लिखे हैं। निर्माण संदीप सिंह के लीजेंड स्टूडियो द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा, जूही पारेख मेहता, विक्की जैन और गोल्डन आवर प्रोडक्शन इसके सह-निर्माता हैं। फिल्म का संगीत मशहूर कंपोज़र जोड़ी सचिन-जिगर तैयार कर रही है।
डोंगरी कब होगी रिलीज
मिलाप जावेरी ने भी फिल्म को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि रेमो डिसूजा के निर्देशन, दमदार डायलॉग और असली भावनाओं से यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आएगी। उनका कहना है कि फिल्म में भरपूर एक्शन, ड्रामा और रोमांच देखने को मिलेगा। ‘डोंगरी’ की शूटिंग फरवरी 2026 में शुरू होगी और यह फिल्म 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शक फिल्म के दमदार कहानी और मुंबई के गैंगस्टर दौर की क्लासिक राइवलरी का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।
