‘हाइप है, हुनर नहीं…’ प्रिंस नरूला ने Youtubers को लेकर The 50 शो में दिया चौंकाने वाला बयान
Prince Narula YouTubers Row: रियलिटी शो ‘द 50’ में कंटेंट से ज्यादा विवाद सुर्खियों में है। शो के एक एपिसोड में प्रिंस नरूला ने यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स पर गंभीर आरोप लगाए।
- Written By: स्नेहा मौर्या
प्रिंस नरूला (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Prince Narula Controversy: रियलिटी शो ‘द 50’ इन दिनों अपने फॉर्मेट या टास्क नहीं, बल्कि कंटेस्टेंट्स के बीच हो रही तीखी बहस और विवादों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। शो में अलग-अलग फील्ड से आए 50 सेलेब्रिटीज एक ही छत के नीचे रहकर मुकाबला कर रहे हैं, जहां जीत का फायदा दर्शकों को मिलने वाला है।
इसी बीच शो के हालिया एपिसोड में माहौल तब गरमा गया जब प्रिंस नरूला, ऋद्धि डोगरा और करण पटेल ने यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को लेकर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
प्रिंस नरूला का यूट्यूबर्स पर आरोप
दरअसल, इस दौरान प्रिंस ने कहा कि यूट्यूबर्स की एंट्री के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की वैल्यू कम हो गई है। उनका मानना है कि सोशल मीडिया की हाइप ने उन लोगों को जरूरत से ज्यादा महत्व दिला दिया, जो एक्टिंग के असली पैमाने पर खरे नहीं उतरते।
सम्बंधित ख़बरें
Love and War Set Accident: भंसाली की फिल्म की शूटिंग के दौरान गई एक जान, AICWA ने की सख्त कार्रवाई की मांग
अलका याग्निक को पद्म भूषण मिलने पर शान ने जताया गर्व, कहा- आपकी आवाज हमेशा दिलों में बसी रहेगी
Ramayana Update: ‘रामायण हमारी धरोहर है’, रवि दुबे ने रामायण को लेकर दिया बड़ा अपडेट, फैंस से की खास अपील
Alliance Reality Show: 8 कपल्स, कई राज और भरोसे की परीक्षा, OTT पर आ रहा है धमाकेदार रियलिटी शो
प्रिंस नरूला ने कटाक्ष करते हुए कहा कि फिल्ममेकर्स और सिंगर्स जब यूट्यूबर्स के साथ रील्स बनाते हैं, तो उनकी पॉपुलैरिटी अचानक बढ़ जाती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कई इन्फ्लुएंसर्स कैमरे के सामने 12 सेकंड से ज्यादा एक्टिंग नहीं कर पाते।
ऋद्धि डोगरा और करण पटेल ने भी रखी राय
प्रिंस नरूला के बयान का समर्थन करते हुए ऋद्धि डोगरा ने भी अपनी बात रखी और उन्होंने कहा कि कई इन्फ्लुएंसर्स में प्रोफेशनल एथिक्स की कमी होती है। उनके मुताबिक, मेहनत से आगे बढ़ने वाले एक्टर्स को वह सम्मान नहीं मिल पाता, जो सिर्फ हाइप के दम पर फेमस होने वालों को मिल जाता है।
क्या है शो का कॉन्सेप्ट?
मालूम हो, रियलिटी शो ‘द 50’ एक टास्क-बेस्ड शो है, जिसमें अलग-अलग फील्ड से आए 50 सेलेब्रिटीज एक शाही महल में रहते हुए मुश्किल चुनौतियों का सामना करते हैं। खास बात यह है कि शो में दर्शक भी शामिल होते हैं, जो अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट पर दांव लगाते हैं।
ये भी पढ़ें- वैलेंटाइन वीक में प्यार का तड़का लगाने को तैयार मृणाल-सिद्धांत चतुर्वेदी, ‘दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर रिलीज
कितनी है प्राइज मनी?
इसके अलावा खास बात ये भी है कि शो के फिनाले में जीतने वाले कंटेस्टेंट के एक फैन को 50 लाख रुपये की इनामी राशि मिलेगी। फिलहाल प्रिंस नरूला, शिव ठाकरे, फैसल शेख, रजत दलाल और दिग्विजय राठी को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। ‘द 50’ जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर रोज रात 10:30 बजे प्रसारित होता है।
