रणबीर कूपर को बड़ा भाई मानते हैं रवि दुबे, बोले- रामायण में लक्ष्मण बने टीवी एक्टर
रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म रामायण काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। रवि दुबे ने कंफर्म कर दिया है कि वह इस फिल्म में लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। रवि दुबे रणबीर को बड़े भाई की तरह मानते हैं।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म रामायण 2025 में सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है। लेकिन फिल्म अभी से सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म में राम और सीता के किरदार में रणबीर कपूर और साई पल्लवी नजर आने वाली हैं। जबकि यश इस फिल्म में रावण की भूमिका निभाएंगे। फिल्म के बाकी कलाकारों की भूमिकाओं को लेकर यह फिल्म चर्चा में बनी हुई है। टीवी एक्टर रवि दुबे ने अब कंफर्म कर दिया है कि वह इस फिल्म में लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे, इतना ही नहीं रवि दुबे ने यह भी बताया कि रणबीर कपूर के साथ उनका काम करने का अनुभव कैसा था और वह रणबीर कपूर को अपने बड़े भाई की तरह क्यों मानते हैं।
कनेक्ट सीने को दिए गए इंटरव्यू में रवि दुबे ने कंफर्म किया कि वह रणबीर कपूर की बहुचर्चित रामायण फिल्म में लक्ष्मण की भूमिका निभाने जा रहे हैं। रवि दुबे ने इंटरव्यू के दौरान फिल्म के स्क्रिप्ट और इस प्रोजेक्ट की जमकर तारीफ की और यह भी बताया कि उन्होंने इंटरव्यू से पहले फिल्म मेकर से इसकी अनुमति भी मांगी है ताकि वह यह सुनिश्चित कर सके कि वह अनजाने में कुछ ऐसा ना बोल दें जो उन्हें नहीं बोलना चाहिए।
ये भी पढ़ें- पुष्पा 2 की कमाई पर लगेगा ग्रहण! अल्लू अर्जुन की फिल्म HD प्रिंट में हुई लीक
सम्बंधित ख़बरें
Ramayana Look Controversy: ‘रामायण’ के मॉडर्न लुक पर क्यों मचा विवाद? डिजाइनर्स ने बताया इसके पीछे की असली वजह
लव एंड वॉर के क्लाइमैक्स की तैयारी शुरू, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल शूट करेंगे भव्य वॉर सीक्वेंस
मैंने बहुत कुछ झेला है… रामायण ट्रोलिंग के बीच सुर्खियों में साई पल्लवी, पुराने इंटरव्यू ने बटोरी लाइमलाइट
‘रामायण’ रिलीज से पहले विवादों में, रामलीला महासंघ ने ट्रेलर पर उठाए सवाल, मेकर्स को दी चेतावनी
इंटरव्यू के दौरान टीवी एक्टर रवि दुबे ने यह भी बताया कि रणबीर कपूर के साथ उनके काम करने का अनुभव कैसा था, उन्होंने रणबीर कपूर की प्रशंसा की। रवि दुबे ने बताया कि रणबीर कपूर एक मेगास्टार है लेकिन इसके बावजूद वह सेट पर कभी भी दिखावा नहीं करते और वह विनम्र बने रहते हैं। रवि दुबे ने बताया कि उनके काम और डेडीकेशन को देखकर मुझे काफी कुछ सीखने को मिला। वह उनका इस तरह से सम्मान करते हैं जैसे वह अपने बड़े भाई का सम्मान करते हैं।
फिल्म रामायण की अगर बात करें तो नितेश तिवारी का यह बहुचर्चित प्रोजेक्ट है। जिसका निर्माण पुरजोर तरीके से चल रहा है। कुछ समय पहले फिल्म के कुछ दृश्यों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हुई थी। रणबीर कपूर इन तस्वीरों में राम के किरदार में और साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आ रही थी। कुछ समय पहले ही यश ने यह ऐलान किया है कि वह इस फिल्म में रावण की भूमिका में नजर आएंगे।
