- Hindi News »
- Entertainment »
- Raveena Tandon Shares Unseen Picture Of Father Ravi Tandon And Sam Manekshaw Meeting
रवीना टंडन ने शेयर की पिता रवि और सैम मानेकशॉ की मुलाकात की अनसीन फोटो, देखें तस्वीर
- Written By: संदीप पांडे

रवीना टंडन ने शेयर की पिता रवि टंडन और सैम मानेकशॉ के मिलने की अनसीन फोटो (Photo - Instagram)
मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जहां वो अक्सर तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक खास यादगार की अनसीन तस्वीर शेयर किया है। रवीना ने जिस तस्वीर को शेयर किया है वो किसी और की नहीं, बल्कि उनके दिवंगत पिता और डायरेक्टर रवि टंडन (Ravi Tandon) और देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ (सैम बहादुर) के मुलाकात की है। रवि टंडन और सैम मानेकशॉ की मुलाकात 1974 में आई अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ‘मजबूर’ के सेट पर हुई थी।
रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता रवि टंडन और सैम मानेकशॉ की एक मोनोक्रोमैटिक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “एक फ्रेम में दो नायक… एक सैम मानेकशॉ, जिनके लिए यह देश और इसकी पीढ़ियां हमेशा आभारी रहेंगी, हमारी मातृभूमि का बेटा.. और दूसरा मेरे हीरो, रवि टंडन, मिट्टी का बेटा, कई लोगों के लिए एक उद्धारकर्ता उनके सामाजिक कार्यों और हमेशा के लिए मेरी प्रेरणा के साथ… सैम मानेकशॉ (सैम बहादुर) और मेरे पिता रवि टंडन की मुलाकात 1974 में अमिताभ बच्चन जी की फिल्म ‘मजबूर’ के सेट पर हुई थी।”
सम्बंधित ख़बरें
दिव्या भारती का अधूरा सपना, इस सुपरस्टार संग रोमांस करना चाहती थीं, पर किस्मत ने नहीं दिया मौका
अमिताभ बच्चन का सुपरहिट ‘जुम्मा-चुम्मा’ निकला कॉपी! अफ्रीकी धुन से बना था ये कल्ट सॉन्ग
व्हीलचेयर सीन बना मुश्किल, जीनत अमान ने बताया कैसे अमिताभ बच्चन की वजह से हुई परेशानी
रवीना टंडन ने ‘अंदाज अपना अपना’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे कभी किसी से असुरक्षा नहीं हुई
सैम मानेकशॉ की बायोपिक
मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सैम बहादुर’ सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर चल रही है। फिल्म में विक्की कौशल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। ‘सैम बहादुर’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।
रवीना की आगामी फिल्म
बात करें रवीना टंडन के वर्कफ्रंट कि तो एक्ट्रेस ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार के साथ अभिनय करने के लिए तैयार हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान करेंगे।
Raveena tandon shares unseen picture of father ravi tandon and sam manekshaw meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PMबच्चा रोएगा नहीं, बल्कि सफर का मजा लेगा! टॉडलर के साथ लंबी ट्रिप के लिए अपनाएं यह जादुई ट्रिक्स
Apr 05, 2026 | 10:16 PMमुंबई में ‘भजन जैमिंग’ का जादू, भक्ति और आधुनिकता के संगम में झूमी युवा पीढ़ी
Apr 05, 2026 | 10:15 PMमेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PMचिन्नास्वामी में स्विंग के सुल्तान का जलवा, भुवनेश्वर कुमार ने IPL में बनाया रिकॉर्ड, 1 विकेट लेकर रचा इतिहास
Apr 05, 2026 | 10:12 PM‘मुद्दों पर फेल हुई सरकार, अब फिल्मों के जरिए फैला रही नफरत’, संजय सिंह का PM मोदी पर कड़ा प्रहार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:08 PM‘नीतीश ने जलाई लालू के घर में बिजली, अब लालटेन लेकर घूम रहे हैं ट्विटर बबुआ’, JDU का तेजस्वी पर बड़ा हमला
Apr 05, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

नागपुर में सनसनी, शोभायात्रा से लापता 14 साल के अथर्व की गला घोंटकर हत्या; बोरे में बंद मिला शव- VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:59 PM
BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM














